Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सुक्खू सरकार के मंत्रियों को किया गया विभागों का बंटवारा, जानिए किसे मिला कौनसा विभाग

सुक्खू सरकार की पहली केबिनेट मीटिंग 13 को,#OPS, 1 लाख नौकरियां, 1,500₹अनुदान पर हो सकता है फैसला

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu) ने अपने मंत्रियों में विभागों का बंटवारा कर दिया है। बुधवार देर शाम इस सम्बंध में से अधिसूचना जारी कर दी गई है।

अधिसूचना के अनुसार मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, गृह, वित्त, पर्यटन और सामान्य प्रशासन जैसे महत्वपूर्ण विभाग अपने पास रखे हैं।

इसके अलावा उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के पास जल शक्ति विभाग, परिवहन विभाग, भाषा एवम कला संस्कृति विभाग की जिम्मेवारी होगी।

वरिष्ठ मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता और श्रम व रोजगार विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

इसे भी पढ़ें:  Himachal Statehood Day: पहाड़ी राज्य हिमाचल का 55वां पूर्ण राज्यत्व दिवस, बर्फबारी के बीच इंदिरा गांधी ने किया था ऐलान

कांगड़ा जिला के ज्वाली के चन्द्र कुमार को कृषि और पशुपालन विभाग का कार्यभार सौंपा गया है।

शिलाई से विधायक और पहली बार मंत्री बने हर्षवर्धन चौहान को उद्योग, संसदीय कार्य और आयुष विभाग की जिम्मेदारी मिली है।

इसी तरह पहली बार मंत्री बने किन्नौर के विधायक जगत सिंह नेगी राजस्व, बागवानी और जनजातीय विकास विभाग संभालेंगे।

जुब्बल कोटखाई से रोहित ठाकुर को शिक्षा के अहम विभाग का जिम्मा मिला है। रोहित ठाकुर को उच्चतर शिक्षा, प्राथमिक शिक्षा विभाग संभालेंगे।

जुब्बल कोटखाई से रोहित ठाकुर को ठाकुर को उच्चतर शिक्षा, प्राथमिक शिक्षा, वोकेशनल और इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग विभागों की जिम्मेदारी रहेगी।

इसे भी पढ़ें:  शिक्षा के क्षेत्र में देशभर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले राज्य के रूप में उभरा हिमाचल:- मुख्यमंत्री

कसुम्पटी से जीत की हैट्रिक लगाने वाले अनिरुद्ध सिंह को ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग का प्रभार सौंपा गया है।

वहीं विक्रमादित्य सिंह को लोक निर्माण और युवा सेवा एवं खेल विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now