Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सुक्खू सरकार की पहली केबिनेट मीटिंग 13 को,#OPS, 1 लाख नौकरियां, 1,500₹अनुदान पर हो सकता है फैसला

सुक्खू सरकार की पहली केबिनेट मीटिंग 13 को,#OPS, 1 लाख नौकरियां, 1,500₹अनुदान पर हो सकता है फैसला

प्रजासत्ता ब्यूरो।
सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार के मंत्रिमंडल की पहली बैठक 13 जनवरी को निर्धारित की गई है। सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में बीते रविवार को मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया है। मंत्रिमंडल में सात मंत्रियों एक उपमुख्यमंत्री और मुख्यमंत्री सहित अब कैबिनेट की ताकत बढ़कर नौ हो गई है।
FB IMG 1673432101607
हालांकि तीन मंत्री पद अभी भी खाली हैं क्योंकि हिमाचल में मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों की अधिकतम संख्या 12 से अधिक नहीं हो सकती है।

सूत्रों की माने तो कांग्रेस के 10 चुनावी वादों में से तीन को कैबिनेट की पहली बैठक में पूरा किया जा जा सकता है। इनमें सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) बहाल करना, 18 से 60 साल की महिलाओं को 1,500 रुपये मासिक भत्ता देना और एक लाख खाली पदों को भरना शामिल है।

इसे भी पढ़ें:  Himachal News: हिमाचल पुलिस के मालखाने से गायब हुई 33 किलोग्राम चरस, हाईकोर्ट ने दिए जांच के आदेश

बता दें कि मुख्यमंत्री सुखुविंदर सिंह सुक्खू ने शपथ लेने के बाद में इन मुद्दों पर अधिकारियों को इसकी रूपरेखा तैयार करने को कह दिया था। हालांकि कांग्रेस के वादे के मुताबिक सरकार बनने के 10 दिनों के भीतर तीनों गारंटी पूरी की करने की बात कही गई थी लेकिन कैबिनेट का गठन न होने का चलते मामला लटक गया।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now