Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Vikramaditya Singh Marriage: मंत्री विक्रमादित्य सिंह फिर परिणय सूत्र में बंधेंगे?, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ शादी का कार्ड.!

Published on: 18 August 2025
Vikramaditya Singh Marriage: मंत्री विक्रमादित्य सिंह फिर परिणय सूत्र में बंधेंगे?, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ शादी का कार्ड.!

Vikramaditya Singh Marriage News: हिमाचल प्रदेश सरकार के लोक निर्माण मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह एक बार फिर विवाह के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी शादी 22 सितंबर 2025 को चंडीगढ़ के सेक्टर-2 में होगी, जहां रिसेप्शन का आयोजन भी किया जाएगा। इस शादी का निमंत्रण पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का ध्यान खींचा है।

निमंत्रण पत्र के अनुसार, विक्रमादित्य सिंह का विवाह अमरीन कौर के साथ होगा, जो सरदारनी ओपिंदर कौर और सरदार जोतिंदर सिंह सेखों की बेटी हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अमरीन कौर पंजाब यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं।

कार्ड में दी गई जानकारी के अनुसार दोनों की शादी का समारोह आयोजन चंडीगढ़ के सेक्टर-2 स्थित हाउस नंबर 38 में होगा। निमंत्रण पत्र में स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह का आशीर्वाद भी उल्लेखित है, जो इस आयोजन को और भी खास बनाता है। शादी के कार्ड के वितरण के साथ ही यह खबर सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही है, और लोग इस शाही शादी को लेकर उत्साहित हैं।

नए सफर की शुरुवात के लिए तैयार?

उल्लेखनीय है कि विक्रमादित्य सिंह, जो हिमाचल प्रदेश की शिमला ग्रामीण सीट से विधायक हैं और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रमुख नेता हैं, इससे पहले 2019 में राजस्थान के अमेत की राजकुमारी सुदर्शना चूंडावत के साथ विवाह कर चुके थे। हालांकि, यह विवाह लंबे समय नहीं चला और कुछ घरेलु विवादों के चलते टूट गया था।

कहते हैं कि बदलाव प्रकृति का नियम है और जीवन में पुरानी कड़वी यादों को भूलकर आगे बढ़ना ही उचित है। इसी भावना के साथ हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह एक नई शुरुआत के लिए तैयार हैं। हालांकि, उनके परिवार या उनकी ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी शादी का निमंत्रण पत्र वायरल होने के बाद लोग उन्हें इस फैसले पर बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP News Today

Join WhatsApp

Join Now