Prajasatta Side Scroll Menu

HPBOSE Date Sheet 2024: हिमाचल के शीतकालीन अवकाश वाले स्कूलों की वार्षिक परीक्षा की डेटशीट जारी..!

HPBOSE Date Sheet 2024: हिमाचल के शीतकालीन अवकाश वाले स्कूलों की वार्षिक परीक्षा की डेटशीट जारी..!

HPBOSE Date Sheet 2024: हिमाचल प्रदेश के शीतकालीन अवकाश वाले स्कूलों की वार्षिक परीक्षाएं 10 दिसंबर से शुरू होंगी। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सभी कक्षाओं से संबंधित डेटशीट (HPBOSE Date Sheet 2024) जारी कर दी है। शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार तीसरी और पांचवीं कक्षा की परीक्षाएं 18 दिसंबर 2024 आठवीं की 23 दिसंबर 2024 तक चलेंगी।

बोर्ड की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार परीक्षाओं का आयोजन सुबह 9:45 बजे से दोपहर एक बजे तक होगा। परीक्षा में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों पर पेपर शुरू होने से आधा घंटा पहले पहुंचना होगा। परीक्षार्थियों को सुबह 9:45 बजे उत्तरपुस्तिका आवंटित की जाएंगी। बुकलेट पर अपना विवरण दर्ज करने के बाद 10 बजे परीक्षा शुरू होगी।

इसे भी पढ़ें:  CRPF Constable Bharti 2023: 10वीं पास के लिए सीआरपीएफ में निकली बंपर भर्तियां, ऐसे करें अप्लाई

शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार (HPBOSE Date Sheet 2024)

  • तीसरी कक्षा की परीक्षा 10 दिसंबर को शुरू होगी। पहले दिन पर्यावरण शिक्षा की परीक्षा होगी। 13 को गणित, 16 को हिंदी और 18 दिसंबर को अंग्रेजी की परीक्षा होगी।
  • पांचवीं कक्षा के लिए जारी शेड्यूल के अनुसार 10 को पर्यावरण शिक्षा, 13 को गणित, 16 को हिंदी और 18 दिसंबर को अंग्रेजी का पेपर होगा।
  • आठवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं 10 दिसंबर से शुरू होगी। पहले दिन हिंदी की परीक्षा होगी। 12 को गणित, 13 को हिमाचल की लोक संस्कृति और योग, 16 को अंग्रेजी, 18 को विज्ञान, 19 को संस्कृत और 21 को सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा होगी। 23 दिसंबर को कला, गृह विज्ञान, स्वर संगीत, वाद्य संगीत, पंजाबी और उर्दू विषय की परीक्षा होगी।
इसे भी पढ़ें:  जानिए! हिमाचल में क्या रहेंगे पेट्रोल और डीजल के दाम

क्या बोले शिक्षा बोर्ड के सचिव

शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि शीतकालीन अवकाश वाले स्कूलों में तीसरी, पांचवीं और आठवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं (HPBOSE Date Sheet 2024) का आयोजन दिसंबर में होगा। उन्होंने बताया कि शिक्षा बोर्ड गृह विज्ञान, स्वर संगीत, वाद्य संगीत, पंजाबी और उर्दू विषय के लिए प्रश्नपत्र मुहैया नहीं करवाएगा। इन विषयों के प्रश्न पत्रों को संबंधित विद्यालयों को अपने स्तर पर तैयार कर परीक्षाओं का आयोजन करना होगा।

इसे भी पढ़ें:  पीसीएस परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी आगे, जल्द ऐसे करें अप्लाई

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
career tips Hindi employment news India government job vacancy Himachal Latest News Himachal News Himachal News in Hindi Himachal Pradesh News HP Latest News HP News in Hindi HPBoSE job alert today private job India Sarkari Naukri

Join WhatsApp

Join Now