Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

How To Get a Scholarship: जानिए कैसे पाएं स्कॉलरशिप, पैसों की चिंता छोड़ें और अपनी पढ़ाई जारी रखें

Scholarships in India: क्या आप भी आर्थिक तंगी के कारण आगे की पढ़ाई को लेकर चिंतित हैं?, भारत सरकार के नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) पर रजिस्ट्रेशन का सही तरीका और टॉप स्कॉलरशिप स्कीम्स की पूरी जानकारी यहाँ देखें।
How To Get a Scholarship: जानिए कैसे पाएं स्कॉलरशिप, पैसों की चिंता छोड़ें और अपनी पढ़ाई जारी रखें

How To Get a Scholarship in India: अक्सर देखा गया है कि भारत में 14 साल की उम्र तक तो बच्चे मुफ्त शिक्षा के अधिकार के तहत पढ़ लेते हैं, लेकिन असली मुश्किल इसके बाद शुरू होती है। जब कॉलेज, यूनिवर्सिटी या किसी बड़े प्रोफेशनल कोर्स में एडमिशन की बात आती है, तो फीस और पढ़ाई का खर्चा कई परिवारों के बजट से बाहर हो जाता है।

ऐसे में कई होनहार स्टूडेंट्स को अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़नी पड़ती है। अगर आप या आपके जान-पहचान में भी कोई इस समस्या से जूझ रहा है, तो केंद्र और राज्य सरकारों की स्कॉलरशिप योजनाएं एक बड़ी मदद साबित हो सकती हैं। इन सभी सरकारी स्कॉलरशिप्स का फायदा उठाने के लिए सबसे आसान तरीका है नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP)।

आप इसे एक ऐसी जगह मान सकते हैं जहाँ पहली कक्षा से लेकर PhD तक की पढ़ाई के लिए लगभग 140 से ज्यादा अलग-अलग योजनाएं मौजूद हैं। इस पोर्टल का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यहाँ सब कुछ पारदर्शी है और आपको भटकना नहीं पड़ता।

इसे भी पढ़ें:  AIIMS Recruitment: AIIMS बिलासपुर में 123 सीनियर रेजिडेंट पदों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू..!

Scholarships in India: अप्लाई करने का तरीका बेहद आसान है
सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट (scholarships.gov.in) पर जाना होगा। वहाँ ‘न्यू रजिस्ट्रेशन’ पर क्लिक करके अपनी बेसिक जानकारी जैसे आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और बैंक डिटेल्स भरनी होंगी। रजिस्ट्रेशन के दौरान फेस ऑथेंटिकेशन की प्रक्रिया पूरी करते ही आपको एक ‘वन-टाइम रजिस्ट्रेशन’ (OTR) आईडी मिल जाएगी, जो आगे हमेशा आपके काम आएगी।

इसे भी पढ़ें:  शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट जल्द होगा जारी, यहां देखें लेटेस्ट अपडेट

इसके बाद आपके पास मैसेज के जरिए एक आईडी और पासवर्ड आएगा, जिससे आप पोर्टल पर लॉग इन कर पाएंगे। पहली बार लॉग इन करने पर सुरक्षा के लिए अपना पासवर्ड जरूर बदल लें। लॉग इन करने के बाद आपको अपनी पढ़ाई और घर के पते से जुड़ी जानकारियां भरनी होंगी।

अच्छी बात यह है कि पोर्टल आपकी जानकारी के हिसाब से खुद ही उन योजनाओं की लिस्ट दिखा देगा जिनके लिए आप पात्र (Eligible) हैं। इसके बाद आपको कुछ जरूरी कागजात जैसे आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (यदि हो), पिछली मार्कशीट, आधार कार्ड और बैंक पासबुक की कॉपी अपलोड करनी होगी। फॉर्म को फाइनल सबमिट करने से पहले एक बार अच्छी तरह चेक कर लें, क्योंकि बाद में बदलाव संभव नहीं होता।

इसे भी पढ़ें:  CTET 2024 Exam City Slip: जानिए किस शहर में होगी आपकी CTET 2024 परीक्षा

एक बार फॉर्म भरने के बाद, पहले आपका स्कूल या कॉलेज इसे चेक करता है, फिर जिला या राज्य स्तर पर इसकी जांच होती है। अंत में संबंधित मंत्रालय से मंजूरी मिलते ही स्कॉलरशिप का पैसा सीधा आपके बैंक खाते में भेज दिया जाता है। आप समय-समय पर पोर्टल पर लॉग इन करके या PFMS के जरिए अपने पैसों का स्टेटस भी चेक कर सकते हैं।

उल्लेखनीय भारत में, शिक्षा का अधिकार कानून 6 से 14 साल के बच्चों के लिए फ्री और जरूरी शिक्षा की गारंटी देता है। लेकिन असली चुनौती अक्सर इस स्टेज के बाद शुरू होती है। कई स्टूडेंट जो अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं, वे स्कूल की पढ़ाई खत्म होने के बाद पैसे की तंगी से जूझते हैं। लेकिन अब आप सरकार की इस नेशनल स्कॉलरशिप योजना से अपनी पढाई पूरी कर सकते हैं।

career tips Hindi employment news India government job vacancy job alert today private job India Sarkari Naukri

Join WhatsApp

Join Now