Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

HP Home Guard Recruitment 2026: 700 युवाओं को मिलेगा सेवा का मौका, जानिए भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी

HP Home Guard Recruitment 2026 notification हिमाचल प्रदेश सरकार 700 होमगार्ड जवानों की भर्ती करने जा रही है। अगर आप भी देवभूमि की सेवा करना चाहते हैं, तो जानें आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता और आवेदन करने का पूरा तरीका।
HP Home Guard Recruitment 2026: 700 युवाओं को मिलेगा सेवा का मौका, जानिए भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी

HP Home Guard Recruitment 2026: हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए गृह रक्षा विभाग में सेवा का सुनहरा अवसर सामने आया है। क्योंकि हिमाचल प्रदेश में होम गार्ड्स के कुल 700 पदों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जिसके लिए विभाग ने ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 31 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं।

विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार कुल 700 पदों को विभिन्न श्रेणियों में विभाजित किया गया है जिसमें
-358 पद सामान्य ड्यूटी (पुरुष)
-167 पद सामान्य ड्यूटी (महिला)
-74 पद बैंडमैन
-76 पद होम गार्ड ड्राइवर
-25 पद तकनीकी ट्रेड्समैन

इसे भी पढ़ें:  हिमाचल में रिकॉर्ड 4332 नए कोरोना पॉजिटिव, 60 संक्रमितों की मौत

शैक्षणिक योग्यता और पात्रता
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक (10वीं), 10+2 या अन्य निर्धारित योग्यता होना अनिवार्य है। आवेदन प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों को अपने शैक्षणिक प्रमाणपत्र और मैट्रिक प्रमाणपत्र ऑनलाइन अपलोड करने होंगे।

इसके अलावा, भारत सरकार की अग्निपथ योजना के तहत सेवामुक्त अग्निवीर भी निर्धारित योग्यता पूरी करने पर इस भर्ती के लिए पात्र माने जाएंगे।

इसे भी पढ़ें:  Himachal Politics: बद्दी में उगाही विवाद ने मचाई सियासी हलचल, दून विधायक रामकुमार और पूर्व मंत्री में आरोप प्रत्यारोप

चयनित उम्मीदवारों को सेवा शुरू करने से पहले 45 दिनों का अनिवार्य बेसिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण के दौरान उन्हें होम गार्ड्स की जिम्मेदारियों, अनुशासन और आपदा प्रबंधन से जुड़ी आवश्यक जानकारी प्रदान की जाएगी।

यह भर्ती प्रदेश के युवाओं को हिमाचल पुलिस के साथ अनुशासन और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगी। इच्छुक और योग्यता रखने वाले उम्मीदवार जल्द ही इसके लिए आवेदन करें।

Aaj Ki Khabren career tips Hindi employment news India government job vacancy Himachal Latest News Himachal News Himachal News in Hindi Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal update HP News Today job alert today private job India Sarkari Naukri

Join WhatsApp

Join Now