Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Kinnaur Car Accident: जानी लिंक रोड पर कार दुर्घटनाग्रस्त, चार लोगों की मौके पर मौत

Kinnaur Accident News: किन्नौर जिले के भावा नगर के पास जानी लिंक रोड पर आज सुबह कार नंबर HP26B 8999 के साथ भीषण दुर्घटना हुई। कार में सवार पांच लोगों में से चार की मौके पर ही मौत हो गई।
By PNT
Published on: 14 February 2026
Kinnaur Car Accident: जानी लिंक रोड पर कार दुर्घटनाग्रस्त, चार लोगों की मौके पर मौत

Kinnaur Car Accident: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिला में एक बार फिरसे दु:खद सड़क हादसे की ख़बर सामने आई है। जहां एक कार खाई में गिर जाने से उस में सवार पांच लोगों में से चार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक घायल को इलाज के लिए अस्पताल रेफर किया गया है।

जानकारी के मुताबिक भावा नगर के समीप जानी लिंक रोड पर आज सुबह कार नंबर HP26B-8999 के साथ भीषण दुर्घटना हो गई। कार में कुल पांच लोग सवार थे, जिनमें से चार की मौके पर ही मौत हो गई। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस के अनुसार, कार में सवार सभी लोग निचार तहसील के रामनी पोस्ट ऑफिस के जानी गांव के निवासी थे। मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है:

– हिमेश कुमार (19 वर्ष), पुत्र नरेश कुमार, गांव जानी, पो रामनी, तहसील निचार
– कृष्णा (42 वर्ष), पत्नी नरेश कुमार, गांव जानी, पो रामनी, तहसील निचार
– सुषमा (47 वर्ष), पत्नी रोशन लाल, गांव गरांजे, तहसील निचार
– इंदर लाल (30 वर्ष), पुत्र हरि लाल, गांव जानी, पो रामनी, तहसील निचार

घायल व्यक्ति की पहचान विद्या कृष्ण (32 वर्ष), पुत्र हरि लाल, गांव जानी, पो रामनी, तहसील निचार के रूप में हुई है। घायल को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के सटीक कारणों की पड़ताल की जा रही है। स्थानीय लोग और प्रशासन ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया है। परिवारों में शोक का माहौल है। किन्नौर पुलिस ने लोगों से सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने की अपील की है।

Aaj Ki KhabrenKinnaur & Lahaul SpitiKinnaur latest updateKinnaur news todayLahaul Spiti newsLahaul Spiti updateSpiti Valley newstribal district HP news

Join WhatsApp

Join Now