Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

2024 चुनावों में भाजपा की जीत होने तक कोई भी कार्यकर्ता चैन से न बैठे :- राकेश जम्वाल

Published on: 28 June 2023
IMG 20230628 WA0018

विजय शर्मा।सुंदरनगर
सुंदरनगर के लेक व्यू गेस्ट हाउस में भाजपा मंडल सुंदरनगर के संयुक्त मोर्चा सम्मेलन का आयोजन किया गया।जिसमें सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरी क्षेत्र के युवा व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भाग लेते हुए उपस्थिति दर्ज की। संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में महिला,युवा,ओबीसी,अनुसूचित जाति और किसान मोर्चो के महिला व पुरुष कार्यकर्ताओं ने भाग लेते हुए 2024 में दोबारा नरेंद्र मोदी को पीएम बनाने की सौगंध खाई।

अपने संबोधन में विधायक राकेश जम्वाल ने कहा कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की जीत सुनिश्चित करने व नरेंद्र मोदी को दोबारा पीएम बनाने हेतु बुधवार को संयुक्त मोर्चा सम्मलेन का आयोजन किया गया है।उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की 9 वर्ष की सरकार और प्रदेश में जयराम ठाकुर की सरकार ने हर वर्ग के लोगों का ध्यान रखते हुए ऐतिहासिक कार्यो को किया है जिसे लोग हमेशा याद रखेंगे।इसके साथ साथ सभी मोर्चो के कार्यकर्ता अभी से कमर कसते हुए 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी की जीत सुनिश्चित करने हेतु दिन -रात एक करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिर पीएम बनाने का प्राण लिया गया।विधायक राकेश ने सभी मोर्चों के कार्यकर्ताओं को सबसे आगे निकलते हुए पार्टी की जीत सुनिश्चित करने की अपील की।

इस अवसर पर अजय राणा प्रदेश प्रवक्ता ,प्रताप ठाकुर मण्डल अध्यक्ष
,जितेन्द्र शर्मा अध्यक्ष नगर परिषद सुंदरनगर,हेम प्रकाश मण्डल महामंत्री,ओमप्रकाश जिला महामंत्री ,हरीश युवा मोर्चा अध्यक्ष,अमर सिंह अनूसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष
,राज कुमार किसान मोर्चा अध्यक्ष
,धर्म सिंह ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष
,कमला महिला मोर्चा अध्यक्ष
,कर्म चंद चोपड़ा जिला परिषद सदस्य
,अंजू जिला परिषद सदस्य
,हरी सिंह पूर्व मण्डल अध्यक्ष
,बैरागी राम पूर्व मण्डल अध्यक्ष
,निर्मला गौड़ पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष
,रमा शर्मा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य
,देश राज बुद्धि जिवी प्रकोष्ठ जिला संयोजक
,सुन्दर सिंह ठाकुर सेवा निवृत्त कर्मचारी प्रकोष्ठ के साथ
28 ग्राम केन्द्र अध्यक्ष ,बूथ अध्यक्ष,बूथ बीएलए
,बूथ पालक और प्रकोष्ठ व मोर्चों के पदाधिकारी सम्मेलन में उपस्थित रहे।

Mandi District NewsMandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now