Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Mandi Accident: महाशिवरात्रि के दिन जीप खाई में गिरने से बुझ गए तीन घरों के चिराग ,एक अस्पताल में जिंदगी से जूझ रहा

Mandi Car Accident: महाशिवरात्रि की सुबह मंडी के सराज क्षेत्र में सड़क हादसे ने तीन परिवारों के चिराग हमेशा के लिए बुझा दिए। जीप खाई में गिरने से तीन किशोरों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर घायल है।
Mandi Accident: महाशिवरात्रि के दिन जीप खाई में गिरने से बुझ गए तीन घरों के चिराग ,एक अस्पताल में जिंदगी से जूझ रहा

Mandi Accident News: मंडी में महाशिवरात्रि का त्योहार मनाने की तैयारी में पूरा क्षेत्र जुटा है , लेकिन सराज विधानसभा क्षेत्र के लंबाथाच क्षेत्र से एक दु:खद खबर सामने आई है। रविवार सुबह करीब चार बजे एक ऐसी त्रासदी हुई जिसने तीन घरों की खुशियां छीन लीं।

जानकारी के मुताबिक लंबाथाच से कल्हणी जाने वाली सड़क पर, लंबाथाच से लगभग 6 किलोमीटर आगे एक जीप अचानक अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में जा गिरी। इस भीषण हादसे में तीन युवकों की जान चली गई, जबकि चौथा युवक अब जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।

मृतकों में 19 साल के ऋतिक ठाकुर, 17 साल के सुनील और 18 साल के ईशान शामिल हैं। घायल युवक 18 वर्षीय कुशाल है। ये चारों युवक सराज क्षेत्र के केलोधार और आसपास के गांवों के रहने वाले थे। जीप का नंबर एचपी 65 5148 बताया जा रहा है। इतनी सुबह ये युवक कहां जा रहे थे, यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है।

इसे भी पढ़ें:  क्राइम रिसर्च इन्वेस्टीगेशन एजेंसी का डायरेक्टर व वकील के नाम पर धमकाया चंबा का युवक,जान से मारने की दी धमकी

हादसे की मार इतनी तेज थी कि दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। तीसरे युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों की पूरी कोशिश के बावजूद उसकी भी जान नहीं बचाई जा सकी। घायल कुशाल का इलाज अभी श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज, नेरचौक में चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

इसे भी पढ़ें:  सुन्दर नगर मे 25 अप्रैल को बंद रहेगी बिजली

पुलिस ने हादसे का मामला दर्ज कर लिया है। मंडी के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि जांच जारी है। शुरुआती जांच में लगता है कि वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। पहाड़ी सड़कों पर तेज रफ्तार और सावधानी की कमी से ऐसी घटनाएं होती रहती हैं।

हादसे की खबर फैलते ही पूरे सराज क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस प्रशासन ने इलाके के लोगों से अपील की है कि पहाड़ी रास्तों पर वाहन चलाते समय बहुत सावधानी बरतें। खासकर सुबह के समय और अंधेरे में गाड़ी की स्पीड कम रखें, ताकि ऐसी दुखद घटनाएं दोबारा न हों।

इसे भी पढ़ें:  Mandi News: मंडी जिला में पोस्टपेड से प्रीपेड होंगे सभी बिजली मीटर

 

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Mandi Himachal update Mandi HP news mandi latest news Mandi News Mandi News Today Mandi samachar

Join WhatsApp

Join Now