Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Mandi News: मंडी: युवक पर जंगली भालू ने बोला धावा,किया लहूलुहान

मंडी: युवक पर जंगली भालू ने बोला धावा,किया लहूलुहान

प्रजासत्ता|
Mandi News:मंडी जिला के चौहारघाटी की ग्राम पंचायत लपास के सच्याण गांव जंगली भालू के आतंक से दहशत का माहौल बना हुआ है| बता दें कि पिछले कुछ वर्षों में जंगली भालू ने चौहारघाटी में दो दर्जन से अधिक लोगों को निशाना बनाया चूका। जबकि एक महिला और दो पुरुषों की हमले में मौत हो चुकी है| वही बुधवार सुबह भी एक युवक पर भालू ने हमला कर घायल कर दिया|

मिली जानकारी मुताबिक यहाँ भालू ने एक युवक को नोचकर कर लहूलुहान कर दिया। युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरोट में भर्ती करवाया गया है। हमले में घायल युवक योगराज लटराण पंचायत का रहने वाला है। जो सच्याण गांव के पीछे मटर के खेतों के पहरे के लिए अपने दोघरे (अस्‍थाई) घर में रहता था। बुधवार सुबह शौच के लिए समीप के जंगल में गया था। जहां जंगली भालू ने युवक पर धावा बोल दिया। युवक के सिर, गले, पीठ और बाजू में गहरे घाव आए हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

घटना का पता चलते ही वन विभाग बोचिंग बीट के वन रक्षक प्रकाश चंद ने मौके पर पहुंचकर युवक का कुशलक्षेम जाना। युवक को उपचार के लिए सीएचसी बरोट पहुंचाया गया। उल्लेखनीय है कि वहीं बीते सप्ताह बरोट में एक अवकाश पर घर आए सेना के जवान पर हमला किया था। युवक का टांडा मेडिकल कॉलेज उपचार चल रहा है। ऐसे में फिर से भालू के हमले से चौहारघाटी में फिर से दहशत का माहौल बन गया

Mandi District NewsMandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now