Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

अध्यापक ने की पिटाई, छात्र की बिगड़ी तबीयत अस्पताल में भर्ती

मामला दर्ज shimla news Solan News

जंजैहली/गोहर
मंडी जिले के सराज क्षेत्र के तहत सेरी बटवाड़ा स्कूल में अध्यापक द्वारा एक छात्र की पिटाई करने का मामला सामने आया है। छात्र की हालत बिगड़ती देख परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती किया था, जहां से उसे नेरचौक मेडिकल काॅलेज रैफर किया लेकिन लगातार खून की उल्टियां बंद न होने की सूरत में गंभीर स्थिति को देखते हुए डाॅक्टर ने छात्र को आईजीएमसी रैफर कर दिया है।

पुलिस के अनुसार ग्राम पंचायत थाची के सेरी बटवाड़ा स्कूल में 10वीं में पढ़ रहे छात्र की अध्यापक ने किसी कारणवश पिटाई कर दी। बच्चे की पिटाई पर अभिभावकों में आक्रोश है और अध्यापक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस अधीक्षक मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस ने अध्यापक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है तथा औट पुलिस मामले में नजर बनाए हुए है।

Mandi District NewsMandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now