Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

अग्रिम जमानत के लिए कोर्ट पहुंचे धर्मपुर में पुलिस कर्मियों पर हमला करने वाले आरोपित

कोर्ट आदेश, New Criminal Laws in India, Kullu News

मंडी|
धर्मपुर उपमंडल के गांव भडियार में पुलिस पर हमला करने के आरोपित गिरफ्तारी से बचने को लेकर अग्रिम जमानत के लिए कोर्ट पहुंच गए। जानकारी मिली है कि तीनों ने कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की है। अब ऐसे में यह देखना होगा कि पुलिस आरोपियों को पहले पकड़ पाती है या उन्हें कोर्ट से अग्रिम जमानत मिल जाएगी|

बता दें कि बीते बुधवार को मंडी जिले में प्रताड़ित करके घर से बाहर निकालने की महिला की शिकायत पुलिस को मिली| यह घटना धर्मपुर उपमंडल के चनौता गांव की है। जांच के लिए पहुंची पुलिस टीम रात को मौके पर पहुंची तो शिकायतकर्ता महिला के ससुरालियों ने पुलिस टीम पर पत्थर बरसा दिए गए। इस घटना में एक एएसआई घायल हो गए हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और मारपीट का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गुरुवार सुबह अतिरिक्त पुलिस बल के साथ जब पुलिस आरोपियों के घर पहुंची तो सभी फरार पाए गए। पत्थरों से किए हमले में एएसआई रविंद्र कुमार को चोट लग गई| अन्य पुलिस कर्मी उन्हें रात को सिविल हास्पिटल धर्मपुर ले आए, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया|

Mandi District NewsMandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now