Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

अजय चौहान भाजयुमो के प्रदेश सचिव नियुक्त

Published on: 25 June 2021
अजय चौहान भाजयुमो के प्रदेश सचिव नियुक्त

प्रजासत्ता|
भारतीय जनता युवा मोर्चो प्रदेश अध्यक्ष अमित ठाकुर ने भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए अजय चौहान, मण्डल धर्मपुर, जिला मंडी को प्रदेश सचिव नियुक्त किया है| अजय चौहान मण्डी जिला के धर्मपुर के रहने वाले है तथा ग्राम पंचायत पपलोग से संबंध रखते है| पूर्व में अजय चौहान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्णकालिक कार्यकर्ता रहे है तथा भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चो के प्रदेश प्रवक्ता भी रह चुके है |

अजय चौहान पेशे से हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय शिमला में अधिवक्ता है | अपनी इस नियुक्ती के लिए उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केन्द्रीय एवं वित् राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर, संगठन महामंत्री पवन राणा, प्रदेश के अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप वरिष्ठ मंत्री महिंद्र सिंह ठाकुर भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अमित ठाकुर का आभार व्यक्त किया है|

अजय चौहान ने कहा की संगठन में मिले दायित्व से सरकार की जनकल्याण कार्ययोजनाओं को आमजनमानस तक पहुँचाने तथा मिशन रपीट 2022 के लिए मिलकर काम करेगे| उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में हिमाचल आज विकास की गाथा लिख रहा है। केंद्र की भाजपा सरकार प्रदेश के करोड़ों रुपये की योजनाओं से लोगों का विकास कर है । भाजपा सरकार हर वर्ग के हित्तों का ध्यान रख कर कार्य कर रही है। युवा मोर्चा अधिक से अधिक युवाओं को संगठन के साथ जोड़ने के लिए कार्य कर रहा है इसके साथ ही सरकार की नीतियों को जन जन तक पहुचाने में भी काम कर रहा है। प्रदेश में होने वाले तीनों उप चुनावों में भाजपा जीत का परचम लहरायेगी और युवा मोर्चा इन चुनावों में पूरी ताकत से कार्य करेगी।

Mandi District NewsMandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now