Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

अनियंत्रित होकर क्रैश बैरियर पर लटकी कार, सोशल मीडिया में वायरल हुई तस्वीर

अनियंत्रित होकर क्रैश बैरियर पर लटकी कार, सोशल मीडिया में वायरल हुई तस्वीर

प्रजासत्ता। मंडी
सरकाघाट उपमंडल में एक कार चालक ने तीन फीट उंचे क्रैश बैरियर पर चढ़ाकर सभी को यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि आखिर ये हुआ तो कैसे हुआ। मामला आज दोपहर का बताया जा रहा है।इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है और न ही कार का ज्यादा नुकसान हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार अल्टो कार (HP35-1443) नेरचौक से धर्मपुर की तरफ जा रही थी। कार को एक व्यक्ति चला रहा था और उसके साथ उसकी बेटी बैठी हुई थी। सुलपुर जबोठ पंचायत के तहत आने वाले जबोठ पुल के पास जब यह कार पहुंची तो हल्के से मोड़ को काटते वक्त चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार तीन फीट उंचे क्रैश बैरियर पर चढ़ गई। क्रैश बैरियर का एक हिस्सा जमीन के साथ जुड़ा होता है। कार वहीं से होकर क्रैश बैरियर पर चढ़ी और कुछ ही दूरी पर जाकर रूक गई।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

गनीमत यह रही कि कार क्रैश बैरियर पर टिक गई, अगर पलट जाती तो हादसा बड़ा हो सकता था। बाद में क्रेन बुलाकर कार को नीचे उतारा गया। इस घटना के बाद आने जाने वालों के लिए यह कार आकर्षण का केंद्र बन गई। लोगों ने इसकी तस्वीर खींच कर सोशल मीडिया पर खूब वायरल की।

Mandi District NewsMandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now