Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

बल्ह : गैस सिलेंडर में लगी आग, लोगों में मची अफरा-तफरी

रसोईघर में रखे गैस सिलेंडर में लगी आग, लोगों में मची अफरा-तफरी

प्रजासत्ता|
मंडी के बल्ह उपमंडल के गांव रिगड़ में बुधवार सुबह गैस सिलेंडर में आग लगने से आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गांव के लोगों ने कड़ी मशक्‍कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत यह रही की आग लगने से सिलेंडर ब्लास्ट नही हुआ अन्यथा कोई बड़ी घटना न हो सकती थी|

जैसे ही आग की खबर फैली तो आसपास के लोग भी वहां पहुंच गए और कुछ समय बाद सूचना मिलने पर दमकल टीम भी मौके पर पहुंच गई। लेकिन सिलेंडर को किचन से बाहर पहले ही निकल दिया गया था और गांव के लोगों ने मिलकर आग को काबू कर दिया था। गांव के कुछ लोगों ने समय रहते मिट्टी डालकर आग पर काबू कर लिया।

इसे भी पढ़ें:  मानवाधिकार अंतरराष्ट्रीय महासंघ की राज्य स्तरीय बैठक सुंदरनगर में हुई संपन्न
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Mandi District News Mandi Himachal update Mandi HP news mandi latest news Mandi News Mandi News Today Mandi samachar

Join WhatsApp

Join Now