Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

बेटी शैलजा राणा की शादी में मदद के लिए आगे आए भाजपा नेता किशोर राणा

बेटी शैलजा राणा की शादी में मदद के लिए आगे आए भाजपा नेता किशोर राणा

सुनील कुमार शर्मा। सरकाघाट
उपमंडल सरकाघाट के रोपड़ी पंचायत,नौणू के निवासी तथा प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी के सदस्य किशोर राणा ने शैलजा राणा सुपुत्री रत्न चंद राणा गांव शोट-कुठेहड निवासी की बेटी की शादी में जरूरतमंद परिवार को आर्थिक सहायता सौंपी है। बता दें बेटी शैलजा राणा के माता-पिता अति निर्धन परिवार से ताल्लुक रखते हैं तथा स्वस्थ्य ठीक न रहने के कारण अपनी आजीविका कमाने में असमर्थ हैं।

इस बात का पता जब किशोर राणा को चला तो वह खुद परिवार की सहायता के लिए उनके घर पहुंच गए इस नेक काम के लिए उनके साथ में लगभग पचास की संख्या स्थानीय लोग भी शादी में गए और उन्होंने भी स्वेच्छा अनुसार राशि बेटी को भेंट की। ऐसा नहीं किशोर राणा इस कोविड-19 में अब दर्जनों भर लोगों की सहायता कर चुके हैं। इनके इस नेक कार्य को देखते हुए मुकेश राणा, मधू मोहन ठाकुर,सोनू, गोल्डी, रशील राणा, बंटी, अतुल, काला राम, सुनील, पप्पू, संजय, काकू ,आशु, जितेंद्र, वीर सिंह, प्रदीप, अनिल पालशरा आदि ने काफ़ी सराहना की है। किशोर राणा सदैव जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए आगे आते रहते हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

किशोर राणा जो उपमंडल सरकाघाट की ग्राम पंचायत रोपडी के गांव से संबंध रखते हैं इनकी जीवनशैली की कहानी भी एक ग़रीब और मध्यवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखते हैं पर आज इनकी अच्छी शिक्षा और कड़ी मेहनत ने इन्हें इस मुकाम पर पहुंचा दिया है कि जहां भी जरूरतमंद और असहाय लोग मिले उनकी तुंरत सहायता करने के लिए आगे हाथ बढ़ाते हैं।

Mandi District NewsMandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now