Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

भाजपा प्रत्याशी राकेश जम्मवाल ने बनवाए सैकड़ों फर्जी वोट, लिस्ट में विधयक का भाई अंकित जम्मवाल 6 वोटर का पिता :- सोहन लाल

भाजपा प्रत्याशी राकेश जम्मवाल ने बनवाए सैकड़ों फर्जी वोट, लिस्ट में विधयक का भाई अंकित जम्मवाल 6 वोटर का पिता :- सोहन लाल

सुंदरनगर।
कांग्रेस प्रत्याशी सोहन लाल ने प्रेस वार्ता कर सुंदरनगर से भाजपा प्रत्याशी व विधायक राकेश जम्मवाल पर आरोप लगाया है कि वह चुनावो के लिए गल्त हथकंडे अपना रहे है। सोहन लाल का कहना है कि विधायक ने पुंघ वार्ड में महादेव, नाचन, जरल व अन्य क्षेत्र के लोगों सहित अनेक सैकड़ो फर्जी वोट अधिकारियों पर दबाव बना कर बनाए है।

इन वोटर लिस्ट में विधायक के भाई अंकित जम्मवाल को 6 वोटरो का पिता बताया गया है। वही प्रसिद्ध बॉक्सर चौधरी को भी अंकित जम्मवाल का घर का सदस्य बताया है। अंकित जामवाल जबकि उसका अपना एक या दो बच्चे होंगे। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही गंभीर विषय है यदि विधायक को अपने विकास कार्यों पर है तो ऐसे गलत काम क्यू कर रहे है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक ने आपने हिसाब से पुर्व में 56 बीएलओ बदला और लगवाया ताकि इस तरह के फर्जीवाड़े को अंजाम दिया जा सके। खिलडा के निजी कॉलेज के स्टूडेंट के फर्जी वोट बनाया गया है और इस कॉलेज के मालिक इनके पार्टनर है। सोहन लाल ठाकुर ने कहा है कि उन्होंने इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की है और मांग करते है कि वोटिंग के समय वोटर की गहनता से जांच होनी चाहिए और उक्त मामले की छानबीन कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही हो।

Mandi District NewsMandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now