Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

ब्रेकिंग ! अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकराई एचआरटीसी बस

Published on: 4 April 2022
ब्रेकिंग ! अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकराई एचआरटीसी बस

मंडी|
चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर एक बड़ा हादसा पेश आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पंडोह के पास डयोड में मनाली से शिमला जा रही एचआरटीसी की बस अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकरा गई। इस हादसे में चालक की मौत हो गई, जबकि 20 यात्री घायल बताए जा रहे हैं।

हादसे में घायल लोगों को एंबुलेंस के माध्यम से जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया जा रहा है, जबकि कुछ घायलों को पंडोह स्वास्थ्य केंद्र में उपचार दिया जा रहा है। हादसा दोपहर करीब पौने एक बजे हुआ है।

gsdgs
प्राप्त जानकारी अनुसार यह बस मनाली से शिमला की ओर आ रही थी, अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के साथ ही पहाड़ी से इसकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भयंकर था कि बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और चालक की मौत हो गई। वहीं, एक बच्चा भी गंभर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके मौके के लिए रवाना हो गई है। फ़िलहाल हादसे केकर्नो का भी तक पता नही चला है।

Mandi District NewsMandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now