Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

ब्रेकिंग : सरकाघाट में HRTC की बस दुर्घटनाग्रस्त

ब्रेकिंग : सरकाघाट में HRTC की बस दुर्घटनाग्रस्त

मंडी।
मंडी जिला के सरकाघाट उपमंडल के एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक एचआरटीसी की बस दुर्घनाग्रस्त हो गई है। शुरुवाती जानकारी में एक महिला की मौत की खबर है।मिली जानकारी के अनुसार हादसा आज दोपहर करीब एक बजे हुआ बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत गाहर के झीड़ गांव के पास एचआरटीसी की बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक महिला की मौत हो गई है। पुलिस और बचाव दल घटनास्थल की तरफ रवाना हो गया है।
FB IMG 1646297900912
स्थानीय लोगों को जैसे ही हादसे का पता चला तो लोग तुरंत प्रभाव से घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है। अभी तक स्थानीय लोगों से मिल रही

इसे भी पढ़ें:  करसोग: निजी क्लिनिक पर पुलिस की दबिस, प्रतिबंधित दवाइयों की खेप बरामद

जानकारी के अनुसार इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई है जबकि 24 से 25 सवारियां घायल बताई जा रही हैं।

एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सरकाघाट थाना से पुलिस टीम बचाव दल के साथ मौके के लिए रवाना हो गई है।

इसे भी पढ़ें:  दीपक शर्मा की ईएनसी पद पर नियुक्ति से क्षेत्र में खुशी की लहर
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Mandi District News Mandi Himachal update Mandi HP news mandi latest news Mandi News Mandi News Today Mandi samachar

Join WhatsApp

Join Now