Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

चंडीगढ़ की युवती से गैंगरेप मामले में एक नाबालिग सहित 6 आरोपी गिरफ्तार

Published on: 11 February 2021
लड़की से छे़डखानी

प्रजासत्ता |
चंडीगढ़ युवती से गैंगरेप मामले में मंडी पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है| जानकारी मुताबिक देर रात पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया| एक अन्य आरोपी नाबालिग है| वहीं, दो आरोपियों की गिरफ्तारी अभी नहीं हुई है| बुधवार को यह गिरफ्तारियां हुई है| सभी आरोपियों को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा|

डीएसपी सुंदरनगर गुरबचन सिंह ने बताया की मामले में 5 आरोपी को गिरफ्तार किया है और 2 की गिरफ्तारी होना अभी बाकी है. वहीं एक आरोपी नाबालिग है|बता दें कि इससे पहले, पुलिस ने होटल के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले थे.

वहीँ वुधवार शाम पीड़ित युवती ने सुंदरनगर पुलिस थाना पहुंच कर अपने बयान कलमबद्ध करवाएं| पुलिस ने युवती संग घटनास्थल का निरीक्षण भी किया| पीड़ित युवती सीआरपीसी की धारा 164 के तहत चंडीगढ़ न्यायालय में पहले ही अपने बयान दर्ज करवा चुकी है|

बता दें कि चंडीगढ़ क्षेत्र की रहने वाली एक युवती के द्वारा उसके साथ सुंदरनगर में गैंगरेप करने के आरोप लगाए गए हैं। मामले में मनीमाजरा थाना पुलिस के द्वारा 7 आरोपियों के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज करने के बाद वारदात सुंदरनगर थाना क्षेत्र में घटित होने पर पुलिस थाना सुंदरनगर को प्राथमिकी भेज दी गई है। वहीं युवती द्वारा दुष्कर्म के दौरान एक आरोपी के द्वारा उसके साथ की गई हैवानियत का वीडियो भी बनाने के आरोप लगाए गए हैं|

Mandi District NewsMandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now