Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

डीपीई के पक्ष में फैसला आने के बावजूद भी नहीं दिया जा रहा प्रवक्ता का पदनाम

Mandi News protest, Mgnrega Scheme, Shimla News, Sirmour News nps

विजय शर्मा|सुंदरनगर
जिला मंडी स्नातकोत्तर डी.पी.ई. संघ की बैठक सुंदरनगर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता स्नातकोत्तर डी.पी.ई. संघ के प्रधान संदीप धीमान ने की। इस मौके पर उन्हाेंने कहा कि स्नातकोत्तर डी.पी.ई. संघ उच्च शिखा विभाग से खफा है क्योंकि उच्च न्यायालय से स्नातकोत्तर डी.पी.ई. के पक्ष में फैसला आने के बावजूद उन्हें प्रवक्ता का पदनाम नहीं दिया जा रहा है और आर. एंड पी. रुल्स नहीं बनाए जा रहे हैं।

जबकि इसके लिए सिर्फ दो महीने का समय उच्च न्यायालय ने दिया था और अब तो करीब 9 महीने बीत चुके हैं। उन्होंने बताया कत राज्य स्नातकोत्तर डी.पी.ई. संघ व सदस्य पहले ही 26 जून को शिक्षा मंत्री राेहित ठाकुर से मुलाकात कर चुका है और उन्होंने इस विषय के बारे में अवगत करवा चुका है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इस पर संघ को शिक्षा मंत्री ने आश्वस्त किया था कि संंघ की मांग शीघ्र ही पूरी होगी परंतु शिक्षा निदेशालय की ओर से अभी तक कोई कार्यवाही इस मामले पर नहीं हुई है। संघ मांग करता है कि शीघ्र ही उच्च न्यायालय का निर्णय स्नातकोत्तर डी.पी.ई. को प्रवक्ता का पदनाम दिया जाए और इसके तहत नए आर.एंड पी. रूल्स बनाएं जाए। बैठक में मुख्य सलाहकार मान सिंह ठाकुर, उपप्रधान सुनील, कोषाध्यक्ष विपिन कटवाल व संघ के सदस्य उपस्थित रहे।

Mandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now