Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

दो जुड़वा बच्चियों की मौत मामलाः CCTV फुटेज में मिले अहम सुराग, ऑटो चालक से भी पूछताछ

जानकारी के अनुसार, अपने प्रेमी संग फरार होने से पहले भी वो अपनी 9 और 2 साल की दो बेटियों को छोड़कर चली गई थी. कांगड़ा जिला की रहने वाली इस महिला का नाम हीना है, जिसने मंडी शहर के रविनगर वार्ड निवासी युवक के साथ 2011 में लव मैरिज की थी. यहां पर भी इसने दो बेटियों को जन्म दिया, लेकिन जब प्रेमी संग फरार होने की बात आई तो दो वर्ष की मासूम को छोड़कर चली गई. कुछ वर्ष पहले जब इसकी सास की मृत्यु हुई थी तो उस वक्त भी ये घर छोड़कर चली गई थी, जिसे बाद में ढूंढकर लाया गया था. एक वर्ष तक अपने प्रेमी के साथ रहने के बाद जब वापिस अपने ससुराल आई तो दो नवजात बच्चियों को मौत के आगोश में सुला आई.

मंडी|
मंडी जिला में दो बच्चियों को फेंकने के मामले में पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग लगे हैं| जानकारी के अनुसार आरोपी महिला जिस ऑटो से रात को बस स्टैंड से आई थी, उस ऑटो चालक का बयान पुलिस ने दर्ज कर लिया है| वहीं, जिस स्थान पर दोनों बच्चियां मृत अवस्था में मिली थीं, उसके नजदीक आरोपी महिला की उपस्थिति दर्शाती सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस के पास पहुंच गई है| फिलहाल पुलिस मामले में आगामी छानबीन में जुटी है|

बता दें कि बीते दिन मंडी शहर के बीचों बीच बहने वाली सुकोड़ी खड्ड से दो नवजात बच्चियों के शव मिलने से हडकंप मच गया था| शहर के रविनगर वार्ड के लिए जाने वाले पुल के नीचे यह दोनों शव बरामद हुए हैं| दोनों ही शव बच्चियों के हैं और अनुमान लगाया जा रहा है कि इनका जन्म अभी एक माह या इसके आसपास की अवधि के दौरान हुआ होगा| दोनों बच्चियों को कपड़े पहनाए गए थे| सीटी चौकी पुलिस को जैसे ही इसकी सूचना मिली तो पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की| इसके बाद पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया जिसके बाद कई अहम् खुलासे हुए|

Kullu Dussehra 2026 Celebration

दरअसल अपनी नवजात बच्चियों को मौत की नींद सुलाने वाली मां की बच्चियों को छोड़कर जाने की फितरत सी बन गई थी|जानकारी के अनुसार, अपने प्रेमी संग फरार होने से पहले भी वो अपनी 9 और 2 साल की दो बेटियों को छोड़कर चली गई थी| कांगड़ा जिला की रहने वाली इस महिला का नाम हीना है, जिसने मंडी शहर के रविनगर वार्ड निवासी युवक के साथ 2011 में लव मैरिज की थी| यहां पर भी इसने दो बेटियों को जन्म दिया, लेकिन जब प्रेमी संग फरार होने की बात आई तो दो वर्ष की मासूम को छोड़कर चली गई| कुछ वर्ष पहले जब इसकी सास की मृत्यु हुई थी तो उस वक्त भी ये घर छोड़कर चली गई थी, जिसे बाद में ढूंढकर लाया गया था. एक वर्ष तक अपने प्रेमी के साथ रहने के बाद जब वापिस अपने ससुराल आई तो दो नवजात बच्चियों को मौत के आगोश में सुला आई|

Mandi District NewsMandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now