Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

दुःखद: ट्रैकिंग पर निकले दो युवकों की पहाड़ी से गिरकर मौत

Published on: 27 June 2021
दुःखद: ट्रैकिंग पर निकले दो युवकों की पहाड़ी से गिरकर मौत

मंडी|
मंडी जिला के द्रंग हल्के के बदार क्षेत्र की मैहनी पंचायत के दो युवाओं की पहाड़ी से गिरकर मौत हो गई। इस घटना से समूचे इलाका बदार में शोक की लहर छा गई है। बताया जा रहा है कि मैहनी पंचायत के चार युवाओं का ग्रुप पराशर के लिए ट्रैकिंग पर निकला था। युवा रात को पराशर से थोड़ी दूरी पर टेंट लगा कर ठहरे हुए थे। मृतकों की पहचान प्रवीन और पवन जिला मंडी के तौर पर हुई है|

प्राप्त जानकारी मुताबिक देर रात को प्रवीण कुमार का पेट खराब हो गया। जो अपने साथी पवन के साथ शौच के लिए जंगल में गया, जहां अचानक पांव फिसलने पर प्रवीण ने बचाव के लिए अपने साथी पवन का सहारा लिया। लेकिन रात के अंधेरे में दोनों युवक गहरी खाई में लुढ़क गए। दोनो युवकों की मौत हो गई। बड़ी देर तक दोनों के वापस न लौटने पर उनके अन्य दो साथियों ने उनकी पड़ताल की तो दोनों कई फीट गहरी खाई में मृत पाए गए। वहीं, पुलिस ने घटना का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है दोनों युवा कांग्रेस पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता थे। इस घटना से बदार ही नही अपितु द्रंग क्षेत्र गमगीन है। पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष बामण देव, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रेशमा ठाकुर, निर्जला ठाकुर ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

Mandi District NewsMandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now