Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

दुख:द घटना ! बेटे को बचाने खड्ड में कूदी मां, दोनों की मौत

दुख:द घटना ! बेटे को बचाने खड्ड में कूदी मां, दोनों की मौत

प्रजासत्ता। मंडी
मंडी जिला के जोगिंद्रनगर उपमंडल की टिकरू पंचायत के गांव चांदणी के मां-बेेटे की चेक डेम में डूबने से मौत हो गई है। हादसा शुक्रवार करीब पौने ग्यारह बजे हुआ। टिकरू पंचायत के चांदनी गांव की 38 वर्षीय रज्जो देवी पत्नी अच्छर सिंह अपने 10 साल के बेटे अभिषेक के साथ खेतों में काम के लिए जा रही थी। रास्ते में चेक डैम की पगडंडी से गुजरते हुए अचानक बेटे का पांव फिसला और वह डैम में जा गिरा।

बेटे को डूबते देख मां जोर-जोर से चिल्लाई और मदद की पुकार की। जब आसपास कोई नजर नहीं आया तो मां बच्चे को बचाने के लिए खुद डैम में कूद गई। रज्जो देवी को तैरना नहीं आता था। महिला की चीख सुनकर खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे और चेक डैम से मां-बेटे को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला। इसके बाद दोनों को जोगिंद्रनगर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां आपातकालीन सेवा में तैनात डॉ. ऋषभ चड्ढा ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

Mandi District NewsMandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now