Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

गोहर में शिकारी ने साथी पर दागी गोली फिर खुद को उड़ाया गोलीकांड में दोनों की मौत

Published on: 22 March 2022
mandi Firing In Kinnaur District , गोली चलने से मौत, Una News, Shimla News: Hamirpur News, Bilaspur News Mandi News

मंडी।
मंडी जिला के गोहर उपमंडल के अंतर्गत ग्राम पंचायत बाल्हड़ी में गोलीकांड में दो लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दो लोग शिकार करने गए थे। एक से गलती से दूसरे पर गोली चल गई और उसकी मौत हो गई। इससे घबराए दूसरे शख्स ने खुद को भी गोली मार दी।

सारा घटनाक्रम बाल्हड़ी पंचायत के तहत आने वाले डुगांस गांव का है। घटना बीती शाम करीब 4 से 5 बजे के बीच की बताई जा रही है। मरने वालों में 36 वर्षीय विशन लाल पुत्र खेम सिंह गांव सोमनाचन तहसील बालीचौकी और 45 वर्षीय रामकृष्ण पुत्र सरण दास गांव डली ग्राम पंचायत बाल्हड़ी शामिल हैं।

गोलीकांड की जानकारी मिलते ही एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री खुद घटनास्थल पर पहुंची हैं। वहीं गोहर थाना की टीम ने भी मामले की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने गोलीकांड की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अभी जांच जारी है और जांच के बाद ही कारणों का पता चल पाएगा।

Mandi District NewsMandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now