Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हिमाचल के सीआरपीएफ हेड कांस्टेबल ने सरकारी बंदूक से सिर में गोली मारकर की खुदकुशी

Published on: 21 May 2021
crpf-jawan-suiicide-in-fatehgarh-sahib

प्रजासत्ता|
हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के रहने वाले सीआरपीएफ के हेड कांस्टेबल सरकारी बंदूक से सिर में गोली मारकर खुदकुशी की। मृतक की पहचान तेजवंत सिंह (42) जिला मंडी के तौर पर हुई है| बताया जा रहा है कि जवान फतेहगढ़ साहिब में ड्यूटी पर तैनात था|

घटना की सूचना मिलने पर थाना फतेहगढ़ साहिब के कार्यकारी एसएचओ केवल सिंह ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी। परिवार वालों को भी सूचना दे दी गई है और परिजन हिमाचल प्रदेश से फतेहगढ़ साहिब आ रहे हैं। उनके आने पर बयान दर्ज करके पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

मिली जानकारी के मुताबिक तेजवंत सिंह कुछ दिनों पहले छुट्टी लेकर घर गया था। 10 मई को घर से वापस फतेहगढ़ साहिब में सीआरपीएफ बटालियन में ड्यूटी पर लौटा। कोविड-19 के नियमों के तहत तेजवंत सिंह को बटालियन के स्टोर में बनाए क्वारंटाइन सेंटर में भेजा गया। यहां पर तेजवंत ने कुछ दिनों तक क्वारंटाइन रहना था।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार तड़के साढ़े तीन बजे के करीब तेजवंत ने अपनी बंदूक से गोली मार ली। वहां मौजूद साथीयों ने मौके पर जाकर देखा तो जिस स्टोर में तेजवंत सिंह को क्वारंटाइन किया गया था, वहां खून ही खून बिखरा पड़ा था। तेजवंत ने सिर में गोली मारी थी। तभी इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

कार्यकारी एसएचओ केवल सिंह ने कहा कि स्टोर में पड़े सामान की तलाशी ली जा रही है ताकि खुदकुशी के कारणों का पता चल सके। परिवार वालों को भी सूचना दे दी गई है और परिजन हिमाचल प्रदेश से फतेहगढ़ साहिब आ रहे हैं। उनके आने पर बयान दर्ज करके पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।

Mandi District NewsMandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now