Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हिमाचल में इसी माह होगी चार हजार एनटीटी शिक्षकों की भर्ती

हिमाचल में इसी माह होगी चार हजार एनटीटी शिक्षकों की भर्ती

मंडी|
प्रदेश सरकार हिमाचल में जल्द ही शिाक्षकों के 4 हजार पद भरने के साथ इसी वर्ष एनटीटी की नियुक्ति भी करेगी और यह भर्ती प्रक्रिया इसी माह शुरू कर दी जाएगी। यह बात शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने मंडी में पत्रकार वार्ता में कही। गुरुवार को मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि सरकार शिक्षकों और कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने का हरसंभव प्रयास कर रही है। युवाओं को रोजगार के अवसर दिए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में डिजिटल यूनिवर्सिटी बनाए जाने से डिजिटल शिक्षा को नई दिशा मिलेगी। इससे पहली से 12वीं तक विद्यार्थियों के लिए टीवी चैनल लांच होंगे। हर विषय पर शिक्षा डिजिटल माध्यम से दी जाएगी। मंडी में क्लस्टर यूनिवर्सिटी के बाद अब दूसरा बड़ा विश्वविद्यालय जल्द शुरू होगा। सरकार इसमें शामिल किए जाने वाले जिलों और सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा करेगी।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने 3 फरवरी 2022 को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट को ऐतिहासिक करार देते हुए बजट की जमकर सराहना की है। उन्होंने कहा कि यह बजट हर वर्ग के लोगों के लिए कई सौगातें लेकर आया है। प्रदेश को इस बजट में छह हजार करोड़ की अतिरिक्त राशि दी जाएगी। यह प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

गोविंद ठाकुर ने कहा कि पूंजीगत व्यय बढ़ाने के लिए बजट में राज्य सरकारों अतिरिक्त सहायता देने का ऐलान किया है, जिसमें हिमाचल को भी 6 हजार करोड अतिरिक्त वित्तीय सहायता राशि मिलेगी।उन्होंने कहा कि इस अतिरिक्त सहायता राशि के मिलने से प्रदेश में संचार सुविधा, सड़कें, हाईवे व एयरपोर्ट को लाभ मिलेगा। जल जीवन मिशन के अंतर्गत राशि को 60 हजार करोड़ किया गया है। गोविंद ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार ने पहाड़ी राज्यों को देखते हुए पर्वतमाला परियोजना शुरू की है, जिसमें प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रोपवे अच्छा साधन बन सकता है। मौके पर उनके साथ विधायक बल्ह इंद्र सिंह गांधी, विधायक नाचन विनोद कुमार, नगर निगम मंडी की मेयर दीपाली जसवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष रणवीर ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Mandi District NewsMandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now