Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मंडी में सड़क धंसने से हादसे का शिकार हुई HRTC बस, पांच लोगों को आई हल्की चोटें

Published on: 12 August 2023
मंडी में सड़क धंसने से हादसे का शिकार हुई HRTC बस, पांच लोगों को आई हल्की चोटें

मंडी।
मंडी से शिमला जा रही एचआरटीसी की बस कांगू के पास सडक धंसने से हुई हादसे का शिकार हो गई।
जानकारी के अनुसार हादसे के वक्त बस में चालक और परिचालक सहित चौदह लोग सवार थे।

इस हादसे में पांच यात्रियों को आई है मामूली चोटें, जिन्हे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज नेरचौक रैफर किया गया हैं। गनीमत रही कि बस मलबे में दबी नहीं, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

जानकारी अनुसार शनिवार सुबह सुंदरनगर से शिमला जा रही एचआरटीसी बस के साथ सुंदरनगर उपमंडल के कांगू-डैहर संपर्क मार्ग पर यह हादसा पेश आया। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया।

मामले की पुष्टि करते डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने बताया की बस लुढ़कने उसमें सवार सवारियों को हल्की चोटें आई हैं।

Aaj Ki KhabrenMandi District NewsMandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now