Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

जोगिंद्रनगर: 20 दिन से लापता ज्योति का नहीं मिला सुराग, सड़कों पर उतरे ग्रामीण

ज्य्योती

मंडी जिले के जोगिंद्रनगर शहर के नजदीकी हराबाग गांव के नकेहड़ से सबंध रखने वाली 23 वर्षीय लापता ज्योति का 20 दिन बीत जाने के बाद भी कोई सुराग न मिल पाने पर गुरुवार को परिजनों की मौजूदगी में ग्रामीणों का गुस्सा पुलिस प्रशासन के खिलाफ फूटा है। माकपा नेता कुशाल भारद्वाज की अगुवाई में काफी संख्या में महिलाओं ने शहर में रोष रैली निकालकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों ने लापता ज्योति की जल्द तलाश की मांग करते हुए पुलिस थाने का घेराव किया।  ज्योति की माता सवित्री देवी और पिता बृजभूषण ने प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से अब बेटी को जिंदा या मुर्दा मिलाने की मांग रखी है।

परिजनों ने अपने दामाद पर हत्या का आरोप लगाकर पुलिस की ढीली कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से भी मुलाकात कर बेटी की तलाश का प्रस्ताव सौंपा है। स्थानीय पुलिस के हाथ खाली होने पर पुलिस अधीक्षक मंडी शालिनी अग्निहोत्री से भी दूरभाष पर बात कर अपनी समस्या बताई। लेकिन अभी भी बेटी का कोई सुराग नहीं लग पाया। मां सवित्री देवी ने यह तक कहा कि अगर उनकी बेटी की किसी साजिश के तहत हत्या कर दी गई है तो कम से कम पुलिस उसकी बेटी के शव से ही मिला दे। परिजनों ने मामले को लेकर स्थानीय विधायक प्रकाश राणा से मांग की थी। लेकिन अभी तक कोई भी सुराग नहीं मिल पाया है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

23 साल की ज्योति के अचानक लापता हो जाने से इस रक्षाबंधन पर इकलौते भाई दीपक की कलाई भी सुनी रह गई। बहन के इंतजार में भाई सुबह से लेकर शाम तक इंतजार करता रहा। लेकिन बहन के घर न पहुंचने पर रक्षाबंधन का त्योहार फिका रहा।  वहीं, जोगिंद्रनगर से लापता ज्योति के मामले की पुलिस गहन जांच कर रही है। ज्योति के पति पर प्रताड़ना का मामला दर्ज किया गया है। आसपास के जंगलों में सर्च अभियान पुलिस का जारी है। पुलिस अधीक्षक मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने ज्योति के परिजनों को आश्वस्त किया है  जल्द ही इस मामले को सुलझा लिया जाएगा। वहीं डीएसपी लोकेंद्र नेगी को भी इस मामले की गहन जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं। 

ज्योति की मां सवित्री देवी ने बताया कि आठ अगस्त को घर में चावल जलने पर पति-पत्नी में कहासुनी हुई थी। रात करीब साढे आठ बजे अपने कुत्ते के साथ अचानक लापता हो गई। उन्हें अगले दिन दोपहर बाद सास-ससुर से बेटी से अचानक लापता होने की सूचना मिली। पांच दिन के बाद कुत्ता घर लौट आया लेकिन बेटी 20 दिन से घर नहीं लौटी है। बताया कि भराडू पंचायत के गडूही में उनकी बेटी की शादी दो साल पहले हुई थी

Mandi District NewsMandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now