Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

जोगिंद्रनगर में सुबह सुबह हादसा, करंट लगने से बिजली कर्मी की मौत

Published on: 18 April 2022
Bilaspur News, Chamba News, dead body, Una News, Bilaspur News Shimla News, Kullu News, Solan News, Mandi News Kangra News himachal news, Sirmour News:

मंडी।
मंडी जिला के उपमंडल जोगिंद्रनगर में आज सुबह करंट लगने से बिजली कर्मी की मौत हो गई। मृतक पंकज कुमार (22) गोहर का रहने वाला था और अभी एक साल तीन महीने से ड्यूटी कर रहा था।

जानकारी के अनुसार वार्ड दो में नवनिर्मित दुकान में मीटर लगाने गई तीन सदस्यों की टीम में पंकज कुमार जूनियर टी—मेट भी शामिल था। टीम के पास सीढ़ी न होने के कारण लैंटल के रास्ते जैसे ही पोल पर चढ़ा, तो करंट लगने के कारण वहीं लटक गया।

हादसे के बाद टी-मेट को प्राइवेट गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राइवेट ईसीजी करवाई गई, जिसके बाद पंकज कुमार को मृत घोषित कर दिया गया। मीटर लगाने गई टीम में प्रताप सिंह फोरमैन तथा ठाकुर दास जूनियर टी-मेट भी शामिल रहे। विभागीय अधिकारी भी अस्पताल पहुंच गए थे। मृतक पंकज कुमार टिक्कर तहसील चच्योट जिला मंडी का रहने वाला है।

Mandi District NewsMandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now