Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

ज्योति का शव आंगन में जलाने की धमकी के बाद भराड़ू में भारी पुलिस बल तैनात

ज्योति का शव आंगन में जलाने की धमकी के बाद भराड़ू में भारी पुलिस बल तैनात

मंडी|
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में जोगिंद्र नगर में 23 साल की ज्योति की संदिग्घ मौत के बाद मिले कंकाल का आज जोगेंद्रनगर के भराडू में अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। डीएसपी लोकेंद्र नेगी ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं।

बता दें कि 8 अगस्त की रात को जोगिंदर नगर मंडल के तहत पड़ने वाले गडूही गांव की 23 वर्षीय लापता ज्योति का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद होने के उपरांत मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर ज्योति को मारने के आरोप लगाए हैं| हालांकि, पुलिस ने इस मामले में ज्योति के पति शिव कुमार को धारा 306 के तहत गिरफ्तार कर लिया है|

Kullu Dussehra 2026 Celebration

लेकिन ज्योति की संदिग्ध मौत पर मायके पक्ष में गुस्सा है इसलिए मायके पक्ष ने ससुराल के आंगन में शव जलाने की धमकी दी थी | जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने ज्योति के ससुराल में भी पुलिस का पहरा बढ़ा दिया है। ताकि को बड़ा विवाद न बढे| वहीँ बताया जा रहा है कि देर शाम ज्योति का अंतिम संस्कार हिंदू रिति रिवाज के साथ होगा। लेकिन इससे पहले ज्योति का शव हराबाग में भी अंतिम दरशनों के लिए ले जाने की चर्चा है।

वहीँ पुलिस अधीक्षक मंडी शालिनी अग्निहोत्री के अनुसार ज्योति के शव के सिर के पोस्‍टमार्टम की औपचारिकता आज नेरचोक मैडिकल कालेज में पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा ताकि उसका अंतिम संस्कार पूरा हो सके। एसपी ने बताया तनाव को देखते हुए जोगेंद्रनगर में पुलिस बल बढ़ाया गया है। लेकिन यहां माहौल अभी शांत है।

Mandi District NewsMandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now