Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

ज्योति मौत मामला: अब स्टेट CID करेगी की जांच, आदेश जारी

Published on: 13 September 2021
ज्योति के लिए न्याय की मांग: लोगों का गुस्सा फूटा, थाने का घेराव

शिमला।
जोगिंदर नगर की ज्योति की संदिग्ध हालात में मौत मामले की जांच अब सीआईडी करेगी। डीजीपी हिमाचल प्रदेश संजय कुंडू ने मामले की जांच स्टेट सीआईडी (क्राइम) को सौंपी है। इस संबंध में सोमवार शाम को जारी आदेश तुरंत प्रभाव से लागू हो चुके हैं।
बता दें कि ज्योति की मौत मामले में न्याय के लिए शनिवार को बड़ी सँख्या में लोग सड़कों पर उतर आए थे। जिसके बाद डीआईजी और एसपी को मौके पर जाना पड़ा था। मंगलवार को भी लोग न्याय की मांग करने वाले थे। उससे एक दिन पहले ही डीजीपी द्वारा मामले की जांच सीआईडी को सौंपने के आदेश जारी हो चुके हैं।
जारी आदेश के मुताबिक, सीआईडी-क्राइम के आईजी अतुल फुलझले जांच के लिए एसआईटी गठित करेंगे। ये एसआईटी एसपी-क्राइम वीरेंद्र कालिया के नेतृत्व में होगी। इसमें सीआईडी के डीएसपी मुकेश कुमार व मंडी में सीआईडी के डीएसपी सुशांत शर्मा को शामिल किया गया है। साथ ही यह भी बताया गया है कि आईजी-क्राइम इस जांच पर बारीकी से नजर रखेंगे।

बता दें कि ज्योति की मौत मामले में न्याय के लिए शनिवार को बड़ी सँख्या में लोग सड़कों पर उतर आए थे। जिसके बाद डीआईजी और एसपी को मौके पर जाना पड़ा था। मंगलवार को भी लोग न्याय की मांग करने वाले थे। उससे एक दिन पहले ही डीजीपी द्वारा मामले की जांच सीआईडी को सौंपने के आदेश जारी हो चुके हैं।

Mandi District NewsMandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now