Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

करसोग: निजी क्लिनिक पर पुलिस की दबिस, प्रतिबंधित दवाइयों की खेप बरामद

Published on: 22 March 2022
करसोग: निजी क्लिनिक पर पुलिस की दबिस, प्रतिबंधित दवाइयों की खेप बरामद

मंडी|
करसोग के भंथल में पुलिस ने एक स्थानीय क्लिनिक में छापामारी की। इस दौरान तलाशी करने पर पुलिस के हाथ प्रतिबंधित दवाइयों की बड़ी खेप लगी है। यही नहीं झोलाछाप डॉक्टर के पास न तो दवाइयां बेचने का लाइसेंस था और न ही कोई डिग्री थी। पुलिस ने प्रतिबंधित दवाइयों को कब्जे में लेकर क्लिनिक को भी सील कर दिया है।

गौर हो कि करसोग में बढ़ते नशीली दवाइयों के कारोबार को लेकर मिल रही शिकायत पर यह कार्रवाई की है। ऐसे में प्रतिबंधित दवाइयां बेचने और बिना डिग्री के लोगों का इलाज करने के जुर्म में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट सहित आईपीसी की धारा के तहत मामला दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में भी पेश किया गया। इससे पूर्व पुलिस ने उपमंडल के तहत सेरी बंगलों में भी झोलाछाप डॉक्टर के क्लिनिक में दबिश दी थी। पुलिस पहले ही आरोपी को हिरासत में ले चुकी है। पुलिस की लगातार जारी इस कार्रवाई से झोलाछाप डॉक्टरों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने लोगों से भी इस तरह के फर्जी डॉक्टरों के चंगुल में न फंसने की अपील की है।

डीएसपी गीताजंलि ठाकुर ने बताया कि लोगों से लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर भंथल में चल रहे क्लिनिक का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पाया गया कि आरोपी के पास न कोई डिग्री है और न ही दवाइयां बेचने का लाइसेंस है।

Mandi District NewsMandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now