Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कौलसिंह का ऐलान: सत्ता में आते ही बहाल होगी पुरानी पेंशन, कहा- कानून वयवस्था चर्मरारी, विकास कार्य ठप्प

Published on: 25 February 2022
कौलसिंह का ऐलान: सत्ता में आते ही बहाल होगी पुरानी पेंशन, कहा- कानून वयवस्था चर्मरारी, विकास कार्य ठप्प

मंडी|
कांग्रेस दिग्गज नेता व पूर्व मंत्री ठाकुर कौल सिंह ने पुरानी पेंशन की बहाली का ऐलान कर दिया है। पूर्व मंत्री ठाकुर कौल सिंह तथा जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश चौधरी कहा कि पूर्व में अटल बिहारी वाजपेयी की केंद्र सरकार द्वारा बंद की हुई कर्मचारियों की पेंशन को कांग्रेस की सरकार आते ही बहाल कर दी जाएगी। कौल ने कहा कि इसकी शुरुआत राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने कर दी है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष के अंत में प्रदेश में होने वाले चुनावों में कांग्रेस सत्ता में आते ही कर्मचारियों की पेंशन बहाली करेगी।

मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों के आंदोलन को कुचलना चाह रही है, जिसके चलते सीएम जयराम ठाकुर अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर तत्कालीन बीजेपी की एनडीए सरकार द्वारा पैंशन बंद करने का निर्णय लिया था तो सभी विधायकों तथा सांसदों की पेंशन को बंद करने का फैसला लेना चाहिए था। उन्होंने जयराम सरकार को 3 मार्च से पहले पेंशन बहाल करने का सुझाव भी दिया ताकि कर्मचारियों के आंदोलन को समाप्त किया जा सके।

कौल सिंह ने कहा कि प्रदेश की वर्तमान बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए जहरीली शराब से सात लोगों की जाने पर प्रदेश सरकार को जिम्मेवार ठहराया है। उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से जहरीली शराब की फैक्ट्री हमीरपुर के जिला उपायुक्त के कार्यालय से कुछ दूरी पर अवैध शराब का कारोबार कैसे चलता रहा? उन्होंने ऊना में हुए अवैध पटाखे फैक्ट्री में हुए धमाकों से 6 महिलाओं के मारे जाने पर सरकार को जिम्मेवार ठहराया। उन्होंने कहा कि ऊना में यह अवैध पटाखे की फैक्ट्री कई सालों से कैसे चल रही थी।

कौल सिंह ने मुख्यमंत्री पर कानून की बिगड़ती व्यवस्था पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि बंगलादेश का निवासी कैसे बिना पंजीकरण से हमीरपुर में रह रहा था? बंगलादेश के निवासी के अवैध रूप से हमीरपुर में रह रहे व्यक्ति की जानकारी प्रशासन को तब लगी जब उसने आत्म हत्या कर डाली है।

कौल सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री के बेहतर स्वास्थ्य की कामना करते हुए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के कार्यकाल में ऐसा पहली बार हुआ है कि पुलिस विभाग के सैकड़ों कॉन्स्टेबल मुख्यमंत्री के आवास का घेराव किया गया। डॉक्टरों की हड़तालें चली रही, आंगबाड़ी कार्यकर्ता सडक़ों पर उतरी हुई है, कर्मचारी सडक़ों पर उतर चुके हैं, ठेकेदार हड़ताल पर चले गए हैं प्रदेश में सारी कानून व्यवस्था चरमरा चुकी है, विकास कार्य ठप पड चुके हैं। उन्होंने यह कहा कि सिराज व धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के सिवाय प्रदेश में कोई विकास कार्य नही हो पाया है। उन्होंने कहा कि सरकार आंखें बंद कर बैठी हुई है और महंगाई दिनों दिन बढ़ती जा रही है। लोगों की तकलीफों की तरफ सरकार का कोई ध्यान नहीं है

Mandi District NewsMandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now