Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

खारसी पंचायत का उपप्रधान गोवर्धन सिंह 2 किलो 190 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार

arest, Mandi News

मंडी|
मंडी जिला के बल्ह पुलिस की टीम ने सराज हलके की खारसी पंचायत के उपप्रधान गोवर्धन सिंह से दो किलो 190 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपित शुक्रवार रात अपनी कार में चरस की खेप लेकर चेलचौक से मंडी की तरफ जा रहा था।

सूचना मिलने पर थाना प्रभारी कमलेश कुमार अपनी टीम के साथ नागचला रवाना हुए। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपित वहां से निकल गया था। पुलिस टीम ने पीछा कर चक्कर स्थित हनुमान मंदिर के बाहर उसकी कार रोकी। पुलिस टीम को देख गोर्वधन सिंह सहम गया।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

कार की तलाशी लेने पर दो किलो 190 ग्राम चरस मिली। आरोपित ने चरस एक थैले में रखी हुई थी। चरस की खेप किससे खरीदी थी, कहां इसकी आपूर्ति करनी थी, पुलिस इसकी जांच कर रही है। गोवर्धन सिंह के चरस के साथ पकड़े जाने से उसके उपप्रधान पद पर तलवार लटक गई है। सोमवार तक उस पर निलंबन की गाज गिर सकती है। पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने गोवर्धन सिंह से चरस की खेप बरामद किए जाने की पुष्टि की है।

Mandi District NewsMandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now