Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

भू-धंसाव से 400 केवी बनाला-नालागढ़ ट्रांसमिशन लाइन के टावरों को खतरा, आसपास प्रतिबंधित रहेगी आवाजाही

भू-धंसाव से 400 केवी बनाला-नालागढ़ ट्रांसमिशन लाइन के टावरों को खतरा, आसपास प्रतिबंधित रहेगी आवाजाही

मंडी|
पिछले कुछ दिनों में हुई भारी बारिश के कारण 400 केवी बनाला-नालागढ़ लाइन के टावर नंबर 55 गांव लालजौणी व बंसी सवाड़ी, तहसील औट, टावर नंबर 72, गांव बांधी, तहसील औट, टावर नंबर 87-गांव मासर, तहसील सदर, टावर नंबर 93-गांव तांदी तहसील चच्योट को खतरा उत्पन्न हो गया है। इसे देखते हुए तुरंत मरम्मत कार्य आरंभ कर दिया गया है। यह कार्य पूरा होने तक उसके आसपास लोगों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।

जिला दंडाधिकारी अरिंदम चौधरी ने इस संदर्भ में आदेश जारी किया है। इन टावरों के दोनों ओर 100 मीटर की परिधि में लोगों और वाहनों की आवाजाही को प्रतिबंधित किया गया है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

जारी आदेश में पार्वती कोलडैम ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड के उप महाप्रबंधक के पत्र का हवाला दिया गया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण 400 केवी बनाला नालागढ़ ट्रांसमिशन लाइन के टावरों के पास भू धंसाव से चिंताजनक स्थिति बनी है। इससे आसपास के गांवों के निवासियों समेत अन्य लोगों को खतरा हो सकता है। लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए त्वरित कदम उठाने की आवश्यकता है।

इसके दृष्टिगत टावर नंबर 55, 72, 87, 93 के दोनों ओर 100 मीटर की परिधि में लोगों और वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है। यह आदेश मरम्मत और पुनर्स्थापन कार्य पूर्ण होने तक लागू रहेगा।

Aaj Ki KhabrenMandi District NewsMandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now