Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Mandi News: वन विभाग की टीम पर तेंदुए हमला, एक कर्मी घायल

Mandi News: वन विभाग की टीम पर तेंदुए हमला, एक कर्मी घायल

Mandi News: मंडी जिला के सरकाघाट क्षेत्र में एक खूंखार तेंदुए ने वन विभाग की टीम पर अचानक हमला कर दिया। जानकारी के मुताबिक कलाऊ-अमरोहा इलाके में काफी समय से दहशत फैला रहे तेंदुए को पकड़ने गई वन विभाग टीम, पर कार्रवाई के दौरान तेंदुए ने एक वनकर्मी पर हमला कर उसे घायल कर दिया।

हालांकि समय रहते टीम और ग्रामीणों की मदद से बड़ा हादसा टल गया और तेंदुआ मौके से भाग निकला। हमले में घायल हुए वन विभाग के बहुद्देश्यीय कर्मचारी जोगिंदर सिंह को तुरंत सिविल अस्पताल सरकाघाट पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। तेंदुए के हमले से जोगिंदर सिंह के चेहरे और टांगों पर चोटें आई हैं।

इसे भी पढ़ें:  Mandi Student Murder Case: आरोपित विकास पटियाल की तबीयत बिगड़ी, हत्या की वजह पर सस्पेंस बरकरार..!

वन विभाग के बीओ विजय कुमार ने बताया कि ग्रामीणों से तेंदुए की मौजूदगी की सूचना मिलने पर वह अपनी टीम के साथ करीब साढ़े ग्यारह बजे कलाऊ-अमरोहा गांव पहुंचे थे। टीम के आगे-आगे जोगिंदर सिंह चल रहे थे। इसी दौरान पास की झाड़ियों में छिपा तेंदुआ अचानक बाहर निकला और उन पर झपट पड़ा।

घटना के समय आसपास मौजूद ग्रामीणों और अन्य वनकर्मियों ने हिम्मत दिखाते हुए डंडों से तेंदुए पर वार किया, जिससे जोगिंदर सिंह उसकी पकड़ से छूट सके। इसके बाद तेंदुआ झाड़ियों की ओर भाग गया और ओझल हो गया।

इसे भी पढ़ें:  मंडी: चरस व अफीम रखने के दोषी को 6 साल का कठोर कारावास

बीओ विजय कुमार ने बताया कि पूरे मामले की जानकारी डीएफओ सुकेत राकेश कटोच को दे दी गई है। लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाएगी। डीएफओ के निर्देश पर सोमवार को तेंदुए की तलाश के लिए दोबारा अभियान चलाया जाएगा और उसे पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया जाएगा।

Mandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now