Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

महिला यात्री की बिगड़ी तबीयत, चालक -परिचालक ने अस्पताल में उपचार दिलाकर दिलाया जीवन दान

Published on: 17 April 2022
महिला यात्री की बिगड़ी तबीयत, चालक -परिचालक ने अस्पताल में उपचार दिलाकर दिलाया जीवन दान

मंडी|
हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस में सफर कर रही एक महिला की जिन्दगी चालक व परिचालक की सुझबुझ से बच गई। जानकारी के अनुसार कुल्लू जिला की एक महिला बस में सफ़र कर रही थी कि अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। लेकिन बस के चालक व परिचालक ने सुझबुझ दिखाते हुए उसे अस्पताल पहुंचाया। समय पर उपचार मिल जाने से महिला यात्री की जान बच गई। निगम के चालक-परिचालक के इस नेक कार्य की परिवहन निगम के उच्चाधिकारियों ने प्रशंसा की है।

बता दें कि शनिवार को केलंग बस डिपो की रात्रिकालीन बस धर्मशाला से केलंग जा रही थी। कांगड़ा में सवार ढालपुर निवासी 40 वर्षीय इंदु करीब नौ बजे बैजनाथ के पास सांस की दिक्कत के चलते कराहने लगी। बस के परिचालक पंकज व चालक मोहन सिंह ने सूझबूझ का परिचय देते हुए नजदीकी जोगेंद्रनगर अस्पताल के चिकित्सकों से संपर्क कर महिला को अस्पताल में पहुंचाया।

सिविल अस्पताल जोगेंद्रनगर की आपात सेवा में मौजूद डा. अंकित ने उपचार किया। करीब एक घंटे बाद हालत में सुधार होने पर परिवहन निगम की बस रवाना हो पाई। सकुशल घर पहुंच चुकी ढालपुर निवासी इंदु ने परिवहन निगम के चालक व परिचालक का आभार जताया है।

Mandi District NewsMandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now