Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मंडी: औट टनल में बस और ट्रक की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत,13 घायल

Published on: 14 October 2021
मंडी: औट टनल में बस और ट्रक की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत,13 घायल

मंडी।
मंडी के औट टनल में बड़ा हादसा पेश आया है। जहां पंजाब रोडवेज की बस और ट्रक में आमने सामने भिड़ंत हो गई है। हादसे में एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 13 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

मिली जानकारी मुताबिक घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा जा रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हादसा कैसे हुआ इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने एक व्यक्ति के मरने की पुष्टि की है।

Mandi District NewsMandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now