Prajasatta Side Scroll Menu

मंडी: चलती बस के दो टायर खुले, बाल-बाल बचीं 32 सावरियां

मंडी: चलती बस के दो टायर खुले, बाल-बाल बचीं 32 सावरियां

मंडी|
मंडी जिला के शैटाधार-चिऊणी-मंडी रूट पर एचआरटीसी बस के अचानक दोनों टायर खुलने से बड़ा हादसा टल गया। मिली जानकारी मुताबिक जैसे ही बस निहरी के नजदीक पहुंची तो अचानक बस के दोनों टायर निकल गए। इस दौरान चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस के टायर निकलने से पहले ही ब्रेक लगा दी जिससे बस में सवार 32 सवारियों की जिंदगी बच गई। इससे बस में बैठी सवारियों में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई। बस में करीब 30 से 35 सवारियां थीं।

बस के बीच सड़क पर खड़ी होने से मार्ग भी बाधित हो गया। सड़क के दोनों और वाहनों की कतारें लग गईं। करीब एक घंटा बाद मार्ग को बहाल किया जा सका। चालक-परिचालक ने निगम को इस बारे सूचित किया। निगम ने दूसरी बस भेजकर सवारियों को गंतव्य तक पहुंचाया। यात्रियों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा।

इसे भी पढ़ें:  मंडी जिला में महसूस किए गए भूकंप के झटके
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Mandi District News Mandi Himachal update Mandi HP news mandi latest news Mandi News Mandi News Today Mandi samachar

Join WhatsApp

Join Now