Prajasatta Side Scroll Menu

मंडी: छतरी के समीप HRTC बस की हुई ब्रेक फेल,चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

मंडी: छतरी के समीप HRTC बस की हुई ब्रेक फेल,चालक की सूझबूझ से टला बड़ा सड़क हादसा

मंडी|
मंडी जिला के सराज विधानसभा क्षेत्र की उप तहसील छतरी में सोमवार को चालक की सूझबूझ से एक बड़ा सड़क हादसा टल गया जब हिमाचल पथ परिवहन निगम की एक बस की ब्रेक फेल हो गई। हादसे में सवारियों को खरोंच तक नहीं आई। जानकारी अनुसार छतरी की अस्थाई सब्जी मंडी के नजदीक यह हादसा पेश आया है|

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस (HP65-6122) मंडी से छतरी जा रही थी। इसी दौरान बस की छतरी की अस्थाई सब्जी मंडी के नजदीक ब्रेक फेल हो गई। जैसे ही चालक को इस बात का अंदेशा हुआ उसने स्थिति को भांपते हुए सूझबूझ से बस को कंट्रोल किया और साथ एक जगह बस को टकरा कर रोक दिया। इस कारण हादसे में तमाम यात्री सुरक्षित बच गए।

इसे भी पढ़ें:  Himachal News: सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, अब अदरक पर भी न्यूनतम समर्थन मूल्य, पच्छाद को मिली 32 करोड़ की सौगात

हिमाचल पथ परिवहन निगम मंडी डिपो के अड्डा प्रभारी शशिभूषण ने पुष्टि करते हुए कहा कि मंडी से छतरी जाने वाले निगम की बस छतरी के समीप ब्रेक फेल होने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। उन्होंने कहा कि बस में बैठी सभी सवारियां सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के दौरान बस के चालक द्वारा सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को कंट्रोल किया गया, जिस कारण एक बड़ा हादसा टल गया है।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Mandi District News Mandi Himachal update Mandi HP news mandi latest news Mandi News Mandi News Today Mandi samachar

Join WhatsApp

Join Now