Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मंडी: दोस्त का बर्थ-डे मनाकर लौट रहे थे घर, कार हुई अनियंत्रित, 1 महिला की मौत, 4 घायल

मंडी: दोस्त का बर्थ-डे मनाकर लौट रहे थे घर, कार हुई अनियंत्रित, 1 महिला की मौत, 4 घायल

मंडी|
मंडी जिला के नेरचौक स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कालेज के इंटर्न डाक्टर्स की कार वीरवार रात मंडी जिला के बग्गी के पास खयूरी में खाई में गिर गई। इसमें नारकंडा की एक इंटर्न महिला डाक्टर की मौत हो गई है, जबकि चार अन्य घायल हैं जिनका उपचार श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कालेज में चल रहा है। मृतक महिला डाक्टर की पहचान 24 वर्षीय डा. अंचला देवी निवासी नारकंडा के रूप में हुई है।

हादसा पिछली रात करीब एक बजे हुआ है। 24 वर्षीय सोनम पुत्री रमेश चंद गांव व डा. भंगरोटू तहसील बल्ह जिला मंडी को नैरचोक मैडिकल कालेज से PGI चंडीगढ़ के लिए रेफर किया गया है । 23 वर्षीय रितिका पुत्री संजीव कुमार गांव अब्दुलापुर डा. जमानाबाद तहसील व जिला कांगड़ा, 24 वर्षीय युवराज पुत्र जोगिन्द्र सिंह गांव हनुमान गढ़ राजस्थान, आकांक्षा पुत्री विरेन्द्र गांव House No 4/3B गांव एैना डा. बंगला तहसील पालमपुर जिला कांगड़ा नेरचौक में उपचाराधीन हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

बल्ह थाना प्रभारी कमलेश कुमार ने बताया कि बताया कि हादसा करीब एक बजे हुआ है। पुलिस को सूचना तीन बजे के आसपास मिली थी। जैसे ही सूचना मिली पुलिस दल घटनास्थल पर रवाना हो गया। हादसा बल्ह के बगी में खयुरी टनल के पास हुआ है।

Mandi District NewsMandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now