Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मंडी: हुड़दंग मचाने से मना किया तो पंजाब के पर्यटकों ने तलवार से काट दी युवक की अंगुली

मंडी: हुड़दंग मचाने से मना किया तो पंजाब के पर्यटकों ने तलवार से काट दी युवक की अंगुली

मंडी|
मंडी शहर पंजाब से आए पर्यटकों ने एक युवक पर जानलेवा हमला करके उसकी उंगली को ही काट दिया है , वहीँ एक अन्य युवक को भी चोट आई है| प्राप्त जानकारी मुताबिक शुक्रवार देर रात को भगवान मोहल्ला निवासी अनिल शर्मा और हितेश वैद्य अपने मित्रों के साथ महामृत्युंजय चौक पर खड़े थे। इसी बीच बस स्टैंड की ओर से एक फार्च्‍यूनर गाड़ी पीबी 02 जीके 6300 उनसे 20 मीटर दूरी पर रुकी। इस दौरान वह लोग चौक पर हुड़दंग मचाने लगे।

वहां पर खड़े इन युवकों ने हुड़दंग मचाने से मना किया तो उनमें से चार लोग गाड़ी में से उतरे जिनके हाथ में तलवार थी। उन्होंने एकाएक ही हितेश वैद्य पर तलवार से वार कर दिया, जिससे उसने उसे हाथ से रोका और दूसरा वार उनकी बाजू पर कर दिया। उनको बचाने के लिए आगे आए अनिल शर्मा के हाथ पर उन्होंने तलवार से वार किया, जिसमें उनकी दायें हाथ की छोटी उंगली कट गई। इसके बाद आरोपित गाड़ी लेकर फरार हो गए। वहीं घायल अनिल की हालत को देखते हुए पीजीआइ रेफर कर दिया गया है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

वारदात को अंजाम देने के बाद फार्चुनर कार पर आए सभी आरोपी मौके से फरार हो गए| सीटी चौकी मंडी की टीम ने रात को मौके पर पहुंचकर वारदात का जायजा लिया और आईपीसी की धारा 307, 326 और 34 के तहत मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है| उधर एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गाड़ी का पता लगा रही है। हमलावरों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Mandi District NewsMandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now