Prajasatta Side Scroll Menu

मंडी: जहरीली शराब मामला में अयोध्या से दबोचा एक और सप्लायर

arest, Mandi News

मंडी।
मंडी जिला के सुंदरनगर में जहरीली शराब के मामले में एसआईटी ने एक और सप्लायर को अयोध्या से गिरफ्तार किया है। आरोपी रविंद्र उर्फ रवि मंडी जिले के सलापड़ का रहने वाला है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया। यहां से उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। बताया जा रहा है कि 19 जनवरी को जहरीली शराब में सात लोगों की मौत के बाद वह गायब था।

एसआईटी की टीम ने आरोपी के सभी साथियों को धर दबोचा था, लेकिन वह भूमिगत हो गया था। इसके बाद पुलिस इसकी तलाश कर रही थी। बैंक खातों के ट्रांजेक्शन और मोबाइल लोकेशन पर एसआईटी की पैनी निगाह थी, लेकिन शातिर बार-बार अपनी लोकेशन बदल रहा था। एसआईटी की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद इसे पकड़ा है।

इसे भी पढ़ें:  Mandi News: सुंदरनगर के जरल गांव में दो मंजिला मकान जलकर राख, लाखों का नुकसान, 11 भेड़-बकरियां जिंदा जलीं
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Mandi District News Mandi Himachal update Mandi HP news mandi latest news Mandi News Mandi News Today Mandi samachar

Join WhatsApp

Join Now