Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मंडी जिला की पहली महिला नौ सैनिक बनी कांगू की 17 वर्षीय बेटी ऋषिता शर्मा

मंडी जिला की पहली महिला नौ सैनिक बनी कांगू की 17 साल की ऋषिता शर्मा

विजय शर्मा| सुन्दरनगर
मंडी जिला के उपमंडल सुन्दरनगर के कांगू गाँव की 17 वर्षीय ऋषिता शर्मा भारतीय नौ सेना मे पहली महिला नौ सैनिक बनी। सेना की बर्दी मे जब मंडी की बेटी अपनी सोलह सप्ताह की कड़ी ट्रैनिंग के बाद अपने गाँव पहुंची तो स्वागत मे पूरा गाँव उमड़ पड़ा। स्थानीय लोगो ने ऋषिता को वर्दी मे घर पहुंचने पर पलकों पर बिठाया। स्थानीय पंचायत प्रधान कमल ठाकुर ने ऋषिता का हार पहना कर स्वागत किया। महिला मंडल प्रधान तुलसी देवी ने भी स्वागत फूल माला के साथ किया।

इस मौके पर ऋषिता के परिजन व रिस्तेदारों ने स्वागत मे कोई कमी नहीं छोड़ी। बता दें कि ऋषिता शर्मा महावीर पब्लिक स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद सेना मे जाने का मन बनाया। तो दिल्ली मे परीक्षा दी और भारतीय नौ सेना मे उत्तीर्ण होकर ओडिशा के आईएनएस चिलका मे अपनी सोलह सप्ताह की कड़ी ट्रेनिंग की। इसके बाद शिप ट्रेनिंग विशाखापत्तनम से करने के बाद 15 दिन की छुटी पर घर पहुंची।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इस मौके पर ऋषिता के पिता विजय शर्मा, माँ रजनी शर्मा,दादा दामोदर शर्मा, अजय शर्मा, उपप्रधान अजय ठाकुर,ने भी ऋषिता का जोरदार स्वागत किया। बता दें की ऋषिता की दशवी तक की पढ़ाई मॉडर्न पब्लिक स्कूल कांगू से की। उसके बाद महावीर पब्लिक स्कूल से बाहरवी मे दूसरे स्थान मे परीक्षा उत्तीर्ण की। स्थानीय विधायक राकेश जमवाल ने ऋषिता को सेना मे जाने के लिए बहुत बहुत शुभकामनायें व बधाई दी।

Mandi District NewsMandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now