Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मंडी: कार सवार तीन युवकों से बरामद की 39.5 ग्राम चिट्टे की खेप

चिट्टा Shimla Crime News

प्रजासत्ता|
सुंदरनगर पुलिस ने कार सवार तीन युवकों से 39.5 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मनाली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की जांच पड़ताल के लिए नाका लगाया हुआ था। बिलासपुर की तरफ से आई कार को जांच के लिए रोका गया। आरोपितों की पहचान राकेश कुमार निवासी रामनगर मंडी, नेता सिंह निवासी ढलवाणी डाकघर लागधार तहसील कोटली व रामदेव निवासी रामनगर के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि की है।

Mandi District NewsMandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now