Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मंडी: कसोल से टैक्सी में चंडीगढ़ ले जा रहे थे 2.54 किलो चरस, 2 गिरफ्तार

Published on: 2 February 2022
arest, Mandi News

मंडी|
मंडी जिले में सदर थाना पुलिस ने मंगलवार शाम को सवा दो किलो चरस साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवकों की पहचान 36 वर्षीय देवारूप बेनर्जी पुत्र देव रंजन बेनर्जी निवासी कोलकाता और 26 वर्षीय देव माल्या भट्टाचार्य पुत्र स्व. मनस भट्टाचार्य निवासी कोलकाता पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है।

सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर पुरूषोतम धीमान के निर्देशों पर थाने की एक टीम ने भ्यूली पुल के पास नाका लगाया हुआ था। उस दौरान कुल्लू की तरफ से आई एक टैक्सी को जब जांच के लिए रोका गया तो उसमें सवार दो युवकों से 2 किलो 254 ग्राम चरस की खेप बरामद की गई। यह दोनों चरस की इस खेप को टैक्सी के माध्यम से कसोल से चंडीगढ़ ले जा रहे थे। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने दोनों मामलों की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Mandi District NewsMandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now