Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मंडी के काशन गांव में एक साथ जली आठ चिताएं, हर आंख हो गई नम

Published on: 21 August 2022
मंडी के काशन गांव में एक साथ जली आठ चिताएं, हर आंख हो गई नम

मंडी|
जिला मंडी के गोहर के काशन गांव में पंचायत प्रधान के घर से एक साथ आठ अर्थियां उठीं तो हर आंख नम हो गई। हर तरफ सन्नाटा छाया रहा। इस दर्दनाक मंजर को देख कर गांव का हर बच्चा बूढ़ा रो पड़ा। मां की चीखों से माहौल गमगीन हो गया। हालांकि पिता रूप चंद अपने दर्द को छिपाए सभी लोगों से बात करते हुए नजर आए। सब कुछ छिन जाने के बावजूद भी रूप चंद ने बेटे बहुओं और पोतों के अंतिम संस्कार किया।

बता दें कि मडी जिला में शनिवार को आसमान से ऐसी आफत बरसी की घर में सो रहे लोगों को पता भी नहीं चला कि कब वह मौत के आगोश में समा गए। नाचन की ग्राम पंचायत काशन के गांव झड़ोंन में प्रधान खेम सिंह के घर पर ऐसा पहाड़ आ गिरा कि पक्के मकान के साथ आठ जिंदगियां मलबे में दफन हो गई मृतकों को निकालने में जुटी टीम को जब शव मिलना शुरू हुए तो उन्हें देख हर कोई सिहर उठा । बच्चों के शव मां से लिपटे हुए थे ।

प्रकृति के इस कहर से एक हंसता-खेलता परिवार मलबे में दफन हो गया। नाचन, सराज और द्रंग में बादल फटने की घटनाओं से लोगों की जिंदगी भर की कमाई तबाह हो गई है। बारिश ने ऐसा कहर मचाया कि लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला। इस भयानक मंजर ने रिश्तेदारों और परिजनों को कभी न भूलने वाले जख्म दे दिए हैं।

Mandi District NewsMandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now