Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मंडी: खाई में कार गिरने से 32 वर्षीय युवक की मौत

Published on: 2 February 2023
मंडी: खाई में कार गिरने से 32 वर्षीय युवक की मौत

विजय शर्मा|
मंडी जिला के पुलिस थाना बीएसएल कॉलोनी के तहत कटेरू के समीप बुधवार रात एक कार के खाई में गिर जाने के कारण 32 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई है जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। मृतक अपने पीछे माता-पिता सहित पत्नी को छोड़ गया है। बताया जा रहा है कि युवक की शादी करीब डेढ़ वर्ष पहले ही हुई थी।

जानकारी के अनुसार पुलिस थाना बीएसएल कॉलोनी के तहत संजीव कुमार गांव कटेरू ने पुलिस को
बताया कि उसके पड़ोसी ने उसे फोन पर बताया कि कटेरू के समीप एक कार नंबर HP31B-9669
खाई में गिर गई है। जब वे स्थानीय लोगों के साथ मौका पर पहुंचे तो गाड़ी के अंदर एक युवक जिसका नाम रजत पुत्र संदीप शर्मा गांव कटेरू, सुंदरनगर जिला मंडी उम्र 32 वर्ष घायल पड़ा हुआ है जिसे सिविल अस्पताल सुंदरनगर पहुंचाया गया जहां डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही पुलिस ने धारा 279, 304ए आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने बताया कि कार के खाई में गिर जाने के
कारण 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर
दिया है और मामले में गहनता से जांच कर रही है।

Mandi District NewsMandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now