Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मंडी: खलयाणा के पास निजी बस दुर्घटनाग्रस्त होने से 13 यात्री घायल, 2 की हालत गंभीर

मंडी: खलयाणा के पास निजी बस दुर्घटनाग्रस्त होने से 3 यात्री घायल, 2 की हालत गंभीर

मंडी|
मंडी जिला के उपमंडल सरकाघाट के खलयाणा के पास तलाई मोड़ पर एक निजी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 13 यात्री घायल हुए हैं। 2 यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी ली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर 2:15 बजे रावत ट्रैवल्स की बस बलड़वाड़ा से सुंदरनगर के लिए रवाना हुई। जब बस खलयाणा के तलाई मोड़ पर पहुंची तो चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया। देखते ही देखते बस करीबमंडी स्थित सरकाघाट के खलयाणा के पास तलाई मोड़ पर एक निजी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 13 यात्री घायल हुए हैं। 2 यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें नेर चौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी ली।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे में बनिता देवी पत्नी सतीश कुमार निवासी गांव खलयाणा और पार्वती देवी पत्नी शक्ति चंद निवासी गांव रेहड़ी की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों को मेडिकल कॉलेज नेरचौक और शेष 11 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बलड़वाड़ा में उपचार के लिए दाखिल किया गया है।

हादसे में अन्य घायलों में पूजा पत्नी संतोष कुमार, गुरदेई पत्नी मेहरचंद, रीता देवी पत्नी हंसराज, रीतिका पुत्री हेमराज, मंजू पत्नी श्यामलाल, निर्मला पत्नी प्रताप सिंह, दीक्षा देवी पत्नी राजकुमार, शकुंतला देवी पत्नी देवराज, दिलवर सिंह पुत्र मुंशीराम और सुनीता देवी पत्नी संसार चंद शामिल हैं। डीएपी लोकेंद्र नेगी ने घटना की पुष्टि की है।

Mandi District NewsMandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now